जसप्रीत बुमहार ने रचा इतिहास (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा पाकिस्तानी दिग्गज का रिकॉर्ड, जो कोई नहीं कर सका वो कर गए अपने 'जस्सी भाई'

IND vs AUS टी20 सीरीज के चौथे मैच में जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लेकर पाकिस्तानी दिग्गज सईद अजमल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Jasprit Bumrah Record: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए चौथे टी20 मैच में जसप्रीत बुमराह ने नया इतिहास रच दिया। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर सईद अजमल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बड़ा मुकाम हासिल किया है। इस मैच से पहले बुमराह ने कंगारुओं के खिलाफ 16 पारियों में 18 विकेट लिए थे और सईद अजमल की बराबरी पर थे, जिन्होंने 11 पारियों में 19 विकेट झटके थे। चौथे मैच में 1 विकेट लेकर बुमराह टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर हैं, जिन्होंने 17 पारियों में 10 विकेट लिए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर ने 12 पारियों में 17 विकेट लेकर चौथा स्थान हासिल किया है।

AUS के खिलाफ टी20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

क्रं. सं. गेंदबाज का नाम विकेट पारियां
1 जसप्रीत बुमराह (भारत) 20* 17
2 सईद अजमल (पाकिस्तान) 19 11
3 मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान) 17 10
4 मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड) 17 12

मैच का हाल

गोल्ड कोस्ट में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से मात दी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।

भारतीय बल्लेबाजों का संतुलित प्रदर्शन

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही, जहां अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों पर 28 रनों की तेज पारी खेली। वहीं, शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 46 रन बनाए और पारी को संभाला। शिवम दुबे ने 18 गेंदों में 22 रन जोड़े, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 20 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की पारी ढही 119 पर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरुआत में लय में दिखी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कमाल दिखाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान मिचेल मार्श ने 24 गेंदों में 30 रन बनाए और मैथ्यू शॉर्ट ने 19 गेंदों में 25 रन जोड़े। इसके बाद पूरी टीम 18.2 ओवर में 119 रन पर सिमट गई।

भारत ने दिखाई गेंदबाजी में धार

भारतीय गेंदबाजों ने दबदबा बनाया। वॉशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए। इस जीत से भारत ने सीरीज में बढ़त के साथ आत्मविश्वास भी हासिल किया।

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, जनता से करेंगे संवाद

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान