जेमी स्मिथ (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जेमी स्मिथ का बड़ा कारनामा, टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले विकेटकीपर बने

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरा किया। वो ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने क्विंटन डी कॉक की बराबरी भी कर ली है।

उज्जवल सिन्हा

लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। जेमी स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 1000 रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं सबसे कम पारी में ऐसा करने वाले संयुक्त रूप से पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज है।

जेमी स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर-बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज 1000 रन बनाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करके इतिहास रच दिया। लॉर्ड्स में खेला जा रहा यह मुकाबला जेमी स्मिथ का 13वां मुकाबला है। उन्होंने 21 पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं। स्मिथ को शुक्रवार को टेस्ट में 1000 रन पूरे करने के लिए तीन रनों की जरूरत थी और उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी के 87वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज को चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल कर ली।

विकेटकीपरों द्वारा 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे कम गेंदें

  • 1303 जेमी स्मिथ
  • 1311 सरफराज अहमद
  • 1330 एडम गिलक्रिस्ट
  • 1367 निरोशन डिकवेला
  • 1375 क्विंटन डी कॉक

वहीं टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारी में 1000 रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर जेमी स्मिथ ने क्विंटन डी कॉक की बराबरी कर ली है। डी कॉक ने अपनी 21वीं पारी में 1000 रन पूरे किए थे। वहीं जेमी स्मिथ ने भी यह कारनामा 21वीं पारी में किया।

विकेटकीपरों द्वारा 1000 रन बनाने वाले सबसे कम पारियां

  • 21 क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका)
  • 21 – जेमी स्मिथ (इंग्लैंड)
  • 22 – दिनेश चांदीमल (श्रीलंका)
  • 22 – जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)
  • 23 – कुमार संगकारा (श्रीलंका)
  • 23 – एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)
  • 24 – जेफ डुजॉन (वेस्टइंडीज)

स्मिथ से पहले इंग्लैंड के लिए सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड जॉनी बेयरस्टो के नाम था। बेयरस्टो को टेस्ट क्रिकेट में 1000 का आंकड़ा पार करने के लिए 22 पारियों की जरूरत पड़ी थी। टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन (पारी के हिसाब से) बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड इंग्लैंड के हर्बर्ट सटक्लिफ और वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स के नाम है।

सटक्लिफ और वीक्स ने टेस्ट क्रिकेट में 1000 रनों का आंकड़ा 12 पारियों में पूरा कर लिया। वहीं मैचों के हिसाब से यह रिकॉर्ड डोनाल्ड ब्रैडमैन के नाम है। ब्रैडमैन को टेस्ट में 1000 रन बनाने के लिए केवल 7 टेस्ट (13 पारियां) की जरूरत पड़ी थी।

इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैचों में विकेटकीपर-बल्लेबाजों द्वारा सर्वोच्च स्कोर

खिलाड़ी विपक्षी टीम रन गेंदें चौके/छक्के स्थल वर्ष
जैमी स्मिथ भारत 184* 207 21/4 बर्मिंघम 2025
एलेक स्टीवर्ट न्यूज़ीलैंड 173 277 23/1 ऑकलैंड 1997
जॉनी बेयरस्टो श्रीलंका 167* 251 18/0 लॉर्ड्स 2016
एलेक स्टीवर्ट दक्षिण अफ्रीका 164 317 24/0 मैनचेस्टर 1998
जोस बटलर पाकिस्तान 152 311 13/2 साउथैम्प्टन 2020
जॉनी बेयरस्टो दक्षिण अफ्रीका 150* 191 18/2 केप टाउन 2016

अरुणाचल प्रदेश में भारत ने बदले 27 स्थानों के नाम, चीन रोने लगा रिश्तों का रोना

Weather Update: सावधान! यूपी-एमपी समेत 8 राज्यों में बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

गोलपोस्ट बदलना बंद करें राहुल गांधी, झारखंड मुद्दे पर संसद में मचा घमासान, जेपी नड्डा ने साधा निशाना

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

जांनिसार अख्तर के चैलेंज से बदली राहत इंदौरी की जिंदगी, ऑटो चालक का बेटा कैसे बना भारत का मशहूर शायर?