पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने विराट कोहली को बताया सबसे मुश्किल बल्लेबाज 
क्रिकेट

कभी था विराट का दुश्मन नंबर 1, अब 'किंग' कोहली की तारीफ में पढ़ें कसीदे, पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर का दिलचस्प खुलासा

विराट कोहली ने टेस्ट मैच के दौरान दुनिया के कई दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए हैं। इस लिस्ट में एक इंग्लैंड के गेंदबाज भी हैं। जिन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली बार विराट कोहली की जमकर तारीफ की है।

संजय सिंह बिष्ट

भारत और इंग्लैंड की टीम लंबे वक्त के बाद एक बार फिर से सफेद जर्सी के साथ मैदान पर दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच आगामी 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। ऐसे में दोनों टीमें जमकर तैयारियां कर रही है। प्रैक्टिस मुकाबलों के दौरा खिलाड़ी इस मेगा सीरीज के लिए पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम इस बार अपने युवा कप्तान शुभमन गिल के साथ विदेशी धरती पर इतिहास रचने को बेताब है।

गौरतलब है कि टीम इंडिया इंग्लैंड में साल 2007 से टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। वहीं, इस कठिन दौरे पर टीम को विराट कोहली और रोहित शर्मा के बगैर खेलना है। ये दोनों खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में युवा टीम अंग्रेजों के सामने खेलेगी। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज जेम्म एंडरसन ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

विराट को आउट करना सबसे मुश्किल- जेम्स एंडरनस

एक वक्त विराट कोहली के दुश्मन नंबर-1 रहे जेम्स एंडरसन ने दिग्गज स्टार विराट कोहली के लिए दिलचस्प बात की है। उन्होंने ताजा बयान में कहा है कि फैब-4 में विराट कोहली ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्हें आउट करना सबसे ज्यादा कठिन है। पूर्व गेंदबाज ने इसके ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ, किवी बल्लेबाज केन विलियमसन और पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम का नाम लिया है।

मैं उनके सामने छोटा महसूस करता हूं- जेम्स एंडरनस

विराट कोहली के बारे में बात करते हुए जेम्स एंडरसन ने कहा है कि पहले मुझे ऐसा लगता था जैसे मैं विराट कोहली को हर गेंद में आउट कर सकता हूं। लेकिन जब मैदान पर उनसे मारा आमना-सामना हुआ तो विराट के लिए मेरा एटिट्यूड पूरी तरह से बदल कर रह गया। विराट कोहली को आउट करने बहुत ज्यादा टफ है। मैं उनके सामने खुद को छोटा महसूस करता था। 14 नहीं उम्र महज 13 साल, बिहार से निकला एक और ‘वैभव सूर्यवंशी’, 134 गेंदों में बना दिए 327 रन

विराट बनाम एंडरसन

जेम्स एंडरसन और विराट कोहली के बीच क्रिकेट मुकाबले में कुल 36 पारियों के दौरान भिड़ंत हुई है। इस दौरान कोहली ने एंडरसन के खिलाफ 43.75 की एवरेज के साथ कुल 305 रन बनाए हैं। वहीं, इंग्लिश गेंदबाज कोहली को 7 बार अपना शिकार बनाने में कामयाब रहा है। टेस्ट मुकाबलों के दौरान एंडरसन ने अपनी गेंदबाजी से विराट कोहली को काफी परेशान भी किया है।

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?