जेम्स एंडरसन काउंटी क्रिकेट के दौरान (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एंडरसन ने 20 साल के लड़के जैसी फुर्ती से उड़ाए होश, काउंटी चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने

James Anderson: जेम्स एंडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में अब भी सक्रिय हैं। वह सिर्फ खेल ही नहीं रहे, बल्कि शानदार प्रदर्शन कर दबदबा भी बनाए हुए हैं।

संजय सिंह बिष्ट

James Anderson County Cricket: इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने जुलाई 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन उनका क्रिकेट सफर अभी भी जारी है। मौजूदा समय में वह काउंटी चैंपियनशिप 2026 में लैंकशायर के लिए खेल रहे हैं और टीम की कप्तानी भी संभाल रहे हैं। 43 साल की उम्र में भी एंडरसन का प्रदर्शन चौंकाने वाला है। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और अनुभव के आगे बल्लेबाज टिक नहीं पा रहे हैं और वह लगातार टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन कर रहे हैं।

काउंटी चैंपियनशिप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट

इस सीजन में जेम्स एंडरसन का दबदबा साफ देखने को मिल रहा है। उन्होंने अब तक 6 पारियों में 12.09 की शानदार औसत से 21 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका इकॉनमी रेट भी मात्र 2.54 का रहा है, जो उनकी कसी हुई गेंदबाजी को दर्शाता है। इस सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 66 रन देकर 5 विकेट रहा है। इस तरह एंडरसन न सिर्फ खेल रहे हैं, बल्कि काउंटी क्रिकेट में पूरी तरह से छाए हुए हैं।

शानदार रहा है इंटरनेशनल करियर

जेम्स एंडरसन ने 2002 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और 2024 तक इंग्लैंड के लिए लगातार खेलते रहे। उन्होंने अपने करियर में 188 टेस्ट, 194 वनडे और 19 टी20 मुकाबले खेले। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 704 विकेट दर्ज हैं, जबकि वनडे में 269 और टी20 में 19 विकेट हासिल किए। उनका नाम दुनिया के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में लिया जाता है और उन्होंने लंबे समय तक इंग्लैंड की गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की।

रिकॉर्ड और खास उपलब्धियां

टेस्ट क्रिकेट में जेम्स एंडरसन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं और ओवरऑल वह तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे शेन वॉर्न (708 विकेट) और मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) का नाम आता है। इसके अलावा महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 9 बार आउट करने का रिकॉर्ड भी एंडरसन के नाम है। यह उपलब्धि उनकी गेंदबाजी की गुणवत्ता और निरंतरता को दर्शाती है।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार