Vaibhav Sooryavanshi Maiden Call UP to Team India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार 6 जून को इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस दौरान 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को स्क्वॉड में जगह दी गई है। जिसका मतलब हुआ कि ये होनहार बल्लेबाज अब IPL के बाद टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल टी20 मुकाबलों में अपना जौहर दिखाते हुए नजर आएगा।
इसके अलावा इस दौरे के लिए बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का कप्तान तो तिलक वर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री और श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी को लेकर मांग उठ रही है। फिलहाल BCCI ने फैंस की इन मांगों को पूरा कर दिया है।
वैभव सूर्यवंशी को चयनकर्ताओं ने IPL 2026 में विस्फोटक बल्लेबाजी का ईनाम देते हुए आयरलैंड, इंग्लैंड सीरीज के अलावा एशियन गेम्स 2026 के स्क्वॉड में भी शामिल किया है। गौरतलब है कि वैभव ने आईपीएल 2026 में पांच बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए थे। इस दौरान 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा 776 रन बनाए, जिसमें 72 छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237 से ज्यादा का रहा।
बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। वहीं, भविष्य को ध्यान में रखते हुए श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी दी गई है। अब टी20 में भारतीय टीम के लिए अय्यर कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं, बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वैभव सूर्यवंसी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नाई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
इसके अलावा बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। यहां कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें जो सबसे बड़ी बात हैं वो जसप्रीत बुमराह को लेकर है। दरअसल, उन्हें एशियन गेम्स के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया है। आइए टीम इंडिया के पूरे स्क्वॉड पर नजर डालते हैं।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल की कप्तानी में घातक स्पिनर का टेस्ट डेब्यू, विराट-रोहित को किया था परेशान; जानें कौन हैं मानव सुथार?
वैभव सूर्यवंशी के अलावा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल 2026 में प्रिंस यादव ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस दौरान बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। उन्होंने इस साल LSG के लिए कुल 14 मुकाबले खेले। जहां पर 8.83 की इकोनॉमी से 16 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट था।