सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ‘ब्लैकमेलिंग' से परेशान हुई IPL की टीम सनराइजर्स हैदराबाद, BCCI से कर दी ये डिमांड

सनराइजर्स हैदराबाद ने हैदराबाद क्रिकेट संघ की लगातार चली आ रही ‘ब्लैकमेलिंग' को रोकने के लिए बीसीसीआई और आईपीएल संचालन कमिटी से दखल देने का अनुरोध किया है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: हैदराबाद क्रिकेट संघ और आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच एक अलग ही विवाद चल रहा है।सनराइजर्स हैदराबाद ने हैदराबाद क्रिकेट संघ की लगातार चली आ रही ‘ब्लैकमेलिंग' को रोकने के लिए बीसीसीआई और आईपीएल संचालन कमिटी से दखल देने का अनुरोध किया है। हालांकि प्रदेश संघ ने फ्रेंचाइजी के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

सनराइजर्स ने बीसीसीआई के आला अधिकारियों को एक मेल लिखते हुए कहा कि अगर एचसीए इसी तरह धमकाता रहा, खासकर मुफ्त पास के लिये तो वे अपने घरेलू मैच दूसरे राज्य में कराने पर विचार कर सकते हैं। सनराइजर्स के एक शीर्ष अधिकारी ने लिखा कि मैं सनराइजर्स हैदराबाद टीम को लेकर एचसीए की लगातार ब्लैकमेलिंग पर चिंता जताते हुए यह पत्र लिख रहा हूं। यह बार बार हो रहा है और मुझे लगता है कि अब बीसीसीआई और आईपीएल संचालन परिषद को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिये।

मुफ्त पास के लिए फ्रेंचाइजी को चाहिए स्पष्टता

अधिकारी ने कहा कि संघ को मुफ्त पास के आवंटन को लेकर फ्रेंचाइजी को स्पष्टता चाहिए। आम तौर पर कुल टिकटों का पांच प्रतिशत दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हम फ्रेंचाइजी द्वारा एचसीए को दिये जाने वाले मुफ्त टिकटों को लेकर स्पष्टता चाहते हैं। एचसीए अध्यक्ष जगन मोहन राव, कोषाध्यक्ष और सचिव सनराइजर्स हैदराबाद प्रबंधन को लगातार धमकाते आ रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे हैदराबाद में आईपीएल मैच नहीं होने देंगे।

दूसरे प्रदेश में करवाने का सोच सकते है सनराइजर्स का मैच

टीम अधिकारी ने कहा कि अगर हालात नहीं बदले तो वे सनराइजर्स के मैच दूसरे प्रदेश में कराने की सोच सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सत्ता का गलत इस्तेमाल है। पिछले साल भी यह मसला उठाया गया था और इस बार भी वही हालात है। अगर यही हाल रहा तो सनराइजर्स के मैच दूसरे प्रदेश में कराये जा सकते हैं। खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एचसीए अध्यक्ष ने कहा कोई मेल नहीं आया है

वहीं एचसीए अध्यक्ष जगन मोहन राव ने एक सर्कुलर में कहा कि एचसीए को सनराइजर्स प्रबंधन से कोई आधिकारिक ईमेल नहीं मिला है । सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। अगर ईमेल वाकई मिला है तो एचसीए या सनराइजर्स के आधिकारिक ईमेल की बजाय अज्ञात ईमेल से सूचनायें लीक करने के पीछे क्या साजिश है । कुछ लोगों द्वारा एचसीए और सनराइजर्स की छवि खराब करने की यह साजिश है।

INDIA Bloc Protest Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, BJP ने बताया अराजकता

Explainer: कार्डियक अरेस्ट से नाना पाटेकर का निधन, लोगों को कैसे शिकार बना रही यह बीमारी? हर साल 7 लाख मौतें

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को लेकर जताई चिंता, खुला पत्र जारी कर विपक्ष की भूमिका पर उठाए सवाल

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?