वैभव सूर्यवंशी (सौजन्य-IANS) 
क्रिकेट

IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस 'वंडर बॉय' ने कर दिखाया!

Vaibhav Suryavanshi IPL 2026 Record: IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस सीजन में अपने नए रिकॉर्ड से डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए उन्हें काफी पीछे छोड़ दिया।

प्रिया जैस

IPL Rajasthan Royals Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। वैभव सूर्यवंशी इतनी कम उम्र में अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कराते जा रहे है। उन्होंने अब पावर प्ले में भी रिकॉर्ड स्थापित कर सभी के होश उड़ा दिए है।

15 वर्षीय सूर्यवंशी एक सीजन में पावरप्ले (1-6 ओवर) के बीच में 500 का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के वो सलामी बल्लेबाज है, जिसे आउट करना सभी टीमों के लिए बड़ा चैलेंज होता है। आईपीएल 2026 की 16 पारियों में पावरप्ले के दौरान 233.63 के स्ट्राइक रेट के साथ 521 रन बनाए हैं। ऐसा रिकॉर्ड आज तक क्रिस गेल और विराट कोहली भी नहीं बना पाए है। इस लिस्ट में उन्होंने डेविड वॉर्नर को भी पीछे छोड़ दिया है।

लिस्ट में पीछे रह गए ये बल्लेबाज

इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर दूसरे स्थान पर आ गए हैं, जिन्होंने यह कारनामा साल 2016 में पावरप्ले के दौरान 467 रन जोड़ते हुए किया था। वहीं, ट्रेविस हेड ने साल 2024 में, जबकि साई सुदर्शन ने साल 2025 में 402-402 रन पावरप्ले में जुटाए थे। इसके नीचे एडम गिलक्रिस्ट ने आईपीएल 2009 में पावरप्ले के बीच 382 रन अपने नाम किए थे।

बल्लेबाज साल पावरप्ले में जड़े रन
वैभव सूर्यवंशी 2026 521
डेविड वॉर्नर 2016 467
ट्रेविस हेड 2024 402
साई सुदर्शन 2025 402
एडम गिलक्रिस्ट 2009 382

शुक्रवार को गुजरात टायटंस के खिलाफ महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 92 रन जोड़े। अपनी पारी में उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके जड़े। हालांकि, इस बार फिर वे शतक पूरा करने से चूक गए और 96 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए।

वैभव सूर्यवंशी ने बनाए रिकॉर्ड

आपको बता दें, कि वैभव सूर्यवंशी अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर चुके है। वैभव सूर्यवंशी सबसे कम पारियों में आईपीएल करियर के 1,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। सूर्यवंशी के अलावा, लेंडल सिमंस ने भी 23 पारियों में इस आंकड़े को छुआ है। इस लिस्ट में शॉन मार्श शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 21 पारियों में 1,000 रन पूरे किए थे।

आपको बताते चलें, कि वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन कुल 776 रन बनाए हैं। इसी के साथ वैभव एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की तरफ से खेलते हुए 973 रन बनाए थे। इस लिस्ट में शुभमन गिल (890 रन) दूसरे, जोस बटलर (863 रन) तीसरे और डेविड वॉर्नर (848 रन) चौथे पायदान पर हैं।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा