चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई छलांग, जानें टॉप-4 में कौन सी टीमें शामिल

IPL 2026 Updated Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में पहली जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ चेन्नई की टीम ने अंक तालिका में एक स्थान की छलांग लगाई है।

उज्जवल सिन्हा

IPL 2026 Points Table Updates: आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 23 रनों से जीत हासिल की। यह चेन्नई की इस सीजन में पहली जीत है। इस जीत के साथ चेन्नई की टीम ने अंकतालिका में एक स्थान की छलांग लगाई है।

अंकतालिका पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स 4 मैच के बाद 8 अंक के साथ पहले, पंजाब किंग्स 4 मैच के बाद 7 अंक के साथ दूसरे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 मैच के बाद 4 अंक के साथ तीसरे, दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों के बाद 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स 3 मैचों में 4 अंक के साथ पांचवें और सनराइजर्स हैदराबाद 4 मैचों में 2 अंक के साथ छठे स्थान पर है।

गुजरात टाइटंस 3 मैचों में 2 अंक के साथ सातवें, मुंबई इंडियंस 3 मैचों में 2 अंक के साथ आठवें, चेन्नई सुपर किंग्स 4 मैचों में 2 अंक के साथ नौवें और केकेआर 4 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद अंकतालिका में कई टीमों का स्थान रन रेट के आधार पर तय किया गया है।

IPL 2026 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

क्रमांक टीम खेले (P) जीते (W) हारे (L) बिना परिणाम (NR) अंक (Pts) नेट रन रेट (NRR)
1 RR 4 4 0 0 8 +2.055
2 PBKS 4 3 0 1 7 +0.720
3 RCB 3 2 1 0 4 +1.231
4 DC 4 2 2 0 4 +0.322
5 LSG 3 2 1 0 4 -0.359
6 SRH 4 1 3 0 2 -0.024
7 GT 3 1 2 0 2 -0.270
8 MI 3 1 2 0 2 -0.715
9 CSK 4 1 3 0 2 -1.532
10 KKR 4 0 3 1 1 -1.315

शनिवार को हुए मुकाबले में जीती चेन्नई और पंजाब

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। चेन्नई के लिए संजू सैमसन ने शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं आयुष म्हात्रे ने अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 189 रन ही बना सकी। दिल्ली के ट्रिस्टन स्टब्स ने 60 और पथुम निसांका ने 41 रनों की पारी खेली।चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन ने 4 और अंशुल कंबोज ने 3 विकेट चटकाए। यह चेन्नई का पहला मुकाबला है।

वहीं शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ पंजाब की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं