आरसीबी और जीटी के बीच IPL फाइनल आज (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026 Final: GT के शेरों से टकराएंगे RCB के महारथी, मैच से पहले अहमदाबाद ₹35,000 तक पहुंचा होटलों का किराया

RCB vs GT Final: IPL 2026 फाइनल में आज RCB और GT के बीच होगा। फैंस के उत्साह से अहमदाबाद में होटल और फ्लाइट का किराया आसमान पर पहुंचा गया है। इस बड़े मुकाबले को देखने के लिए पूरे देश से लोग आ रहे हैं।

अक्षय साहू

IPL 2026 Final: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का फाइनल मैच रविवार (31 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। आईपीएल फाइनल से पहले अहमदाबाद के होटल और फ्लाइट टिकटों के दाम में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। 

आरसीबी की टीम में जहां विराट कोहली और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। वहीं, दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस शुभमन गिल, जोस बटलर, राशिद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे स्टार खिलाडियों से सजी है, जिसने फैंस के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है।

35,000 रुपए तक पहुंचा किराया

आईपीएल 2026 के फाइनल मैच से पहले 30 और 31 मई के दौरान अहमदाबाद के अधिकतर होटल हाउसफुल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आप फ्लाइट से अहमदाबाद जाना चाहते हैं, तो 17,000 से 35,000 हजार रुपए तक किराया चुकाना पड़ सकता है। अहमदाबाद में मशहूर होटलों के किराए में भारी इजाफा देखने को मिला है। यहां एक रात का किराया 36 हजार रुपए तक पहुंच गया है। आमतौर पर मई के अंत को होटल इंडस्ट्री के लिए ऑफ-सीजन माना जाता है, लेकिन इस बार अहमदाबाद के कई बड़े होटलों में पहले से ही बुकिंग हो रही है।

दमदार परफॉर्मेंस के साथ फाइनल में पहुंची RCB

इस सीजन आरसीबी ने लीग चरण के दौरान 14 में से 9 मुकाबले अपने नाम किए थे। क्वालीफायर-1 मे सनराइजर्स हैदराबाद को 92 रन से रौंदकर टीम ने सीधे फाइनल में प्रवेश किया। दूसरी तरफ, जीटी ने लीग चरण में 14 में से 9 मुकाबले अपने नाम किए, लेकिन क्वालीफायर-1 में उसे आरसीबी के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। हालांकि, क्वालीफायर-2 में इस टीम ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

सीजन में GT पर भारी पड़ी RCB

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच तीन बार भिड़ंत देखने को मिली है। 24 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने जीटी के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की थी, लेकिन 30 अप्रैल को उसे 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद आरसीबी ने क्वालीफायर-1 में इस टीम के खिलाफ दमदार जीत हासिल की।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट