अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025: आईपीएल से पहले केकेआर में घमासान, अंजिक्य रहाणे के सामने वेंकटेश अय्यर को सौंप दी टीम की कमान

IPL शुरू होने KKR में बीते कल यानी शनिवार को जबरदस्त घमासान देखने को मिला। इतना ही नहीं इस घमासान के चलते शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली टीम ने KKR ने अजिंक्य रहाणे के सामने वेंकटेश अय्यर को टीम का कप्तान बना दिया।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 22 मार्च से होने वाला है, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स अपने टाइटल को डिफेंड करने मैदान पर उतरेगी। हालांकि, आईपीएल शुरू होने कोलकाता नाइट राइडर्स में बीते कल यानी शनिवार को जबरदस्त घमासान देखने को मिला। इतना ही नहीं इस घमासान के चलते शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली टीम ने KKR ने अजिंक्य रहाणे के सामने वेंकटेश अय्यर को टीम का कप्तान बना दिया।

दरअसल, आईपीएल 2025 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंट्रा-स्क्वाड मैच खेला था। इस मैच में केकेआर के खिलाड़ियों को 2 टीमों में बांटा गया था। इस दौरान टीम पर्पल की कप्तानी अजिंक्य रहाणे ने की और टीम गोल्ड की अगुआई वेंकटेश अय्यर ने की। यह मैच काफी हाई स्कोरिंग रहा, जहां केकेआर के बड़े खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल जैसे बल्लेबाजों ने धमाकेदार पारी खेली।

केकेआर के इस इंट्रा-स्क्वाड मैच में टीम गोल्ड ने पहले बल्लेबाजी की। वेंकटेश अय्यर की टीम ने इस दौरान 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए, जिसमें अय्यर ने 61 रनों का योगदान दिया। उन्होंने ये रन महज 26 गेंदों पर बनाए और रिटायर्ड आउट हो गए। उनके अलावा लवनीथ सिसोदिया ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने 24 गेंदों पर 46 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं रमनदीप सिंह ने 13 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाए।

दूसरी ओर, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम पर्पल ने 4 विकेट के नुकसान पर 15.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम पर्पल की जीत के हीरो क्विंटन डी कॉक, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल रहे। रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा नाबाद 77 रन बनाए। उन्होंने यह पारी सिर्फ 33 गेंदों पर खेली। वहीं, आंद्रे रसेल ने 23 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाए। इससे पहले क्विंटन डी कॉक ने 22 गेंदों पर ताबड़तोड़ 52 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी थी।

जानकारी के लिए बता दें कि कोलकाता का आईपीएल 2025 में पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है। इस मैच में अजिंक्य रहाणे की टीम जीत के साथ आगाज करने का पूरा प्रयास करेगी। हालांकि, इस बार RCB भी धमाल मचाने को तैयार है।

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा