अजिंक्य रहाणे (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025, KKR vs RR: नया इतिहास रचने को तैयार अजिंक्य रहाणे, खतरे में क्रिस गेल का रिकॉर्ड!

अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में अब तक 195 मुकाबले की 180 पारियों में 4939 रन बनाए हैं। लेकिन, आज अगर रहाणे राजस्थान के खिलाफ 61 रन बना लेते हैं तो वह आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर लेंगे।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में आज 53वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है। यह मैच केकेआर के लिए काफी अहम होने वाला है। राजस्थान तो पहले ही आईपीएल के प्लेऑफ से बाहर हो गई है, लेकिन केकेआर के पास अभी भी मौका है, जिसके लिए उन्हें ये मैच जीतना ही होगा। ऐसे में इस मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे के पास क्रिस गेल को पछाड़ने का मौका है।

राजस्थान के खिलाफ केकेआर को अपने कप्तान अजिंक्य रहाणे से भी काफी उम्मीदें होंगी, जो इस सीजन 300 रन बनाने के बेहद करीब हैं। उन्होंने इस सीजन 10 मैचों की 9 पारियों में करीब 150 के स्ट्राइक रेट से 297 रन बनाए हैं। अब अजिंक्य रहाणे राजस्थान के खिलाफ बल्ले से कमाल करना चाहेंगे, ताकि उनकी टीम प्लेऑफ की रेस में बनी रहे। इस दौरान उनके निशाने पर एक खास रिकॉर्ड होगा।

दरअसल, अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में अब तक 195 मुकाबले की 180 पारियों में 4939 रन बनाए हैं। लेकिन, आज अगर रहाणे राजस्थान के खिलाफ 61 रन बना लेते हैं तो वह आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर लेंगे। इतना ही नहीं वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्रिस गेल और रॉबिन उथप्पा को पीछे छोड़ देंगे।

रहाणे अगर 61 रन बना ले तो वह आईपीएल में 5000 रन का बड़ा आंकड़ा छूने वाले 9वें बल्लेबाज होंगे। अब तक आईपीएल में सिर्फ 8 बल्लेबाज ही यह खास उपलब्धि हासिल कर पाए हैं। इनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, सुरेश रैना, एमएस धोनी, एबी डिविलियर्स और केएल राहुल शामिल हैं।

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली - 8509
  • रोहित शर्मा - 6921
  • शिखर धवन - 6769
  • डेविड वॉर्नर - 6565
  • सुरेश रैना - 5528
  • एमएस धोनी - 5406
  • एबी डिविलियर्स - 5162
  • केएल राहुल - 5054
  • क्रिस गेल - 4965
  • रॉबिन उथप्पा - 4952
  • अजिंक्य रहाणे - 4939

जानकारी के लिए बता दें अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर अब तक 10 में से सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई है जबकि 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। अंक तालिका में केकेआर फिलहाल 9 अंकों के साथ 7वें स्थान पर है जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज