IOC भारत में तलाश कर रही हैं मजबूत पार्टनर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी पर IOC प्रेसिडेंट का बड़ा बयान, भारत में तलाश रही हैं मजबूत पार्टनर

LA28 Cricket: आईओसी अध्यक्ष क्रिस्टी कॉवेंट्री इन दिनों भारत में हैं और ओलंपिक खेलों के लिए सही पार्टनर खोज रही हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट की वापसी भारतीय फैंस को ओलंपिक से और करीब जोड़ेगी।

संजय सिंह बिष्ट

Indian Olympic Fans Cricket: लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की ऐतिहासिक वापसी होने जा रही है। 128 साल बाद ओलंपिक खेलों में यह रोमांचक खेल दोबारा शामिल किया गया है। इस फैसले से इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) की अध्यक्ष क्रिस्टी कॉवेंट्री बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट का ओलंपिक में आना भारतीय फैंस और ओलंपिक खेलों के बीच मजबूत संबंध बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

भारत से जुड़ाव को लेकर उत्साहित हैं IOC अध्यक्ष

क्रिस्टी कॉवेंट्री ने कहा कि क्रिकेट के ओलंपिक में शामिल होने से भारत जैसे बड़े खेल प्रेमी देश के साथ ओलंपिक का रिश्ता और गहरा होगा। उन्होंने कहा कि "क्रिकेट का ओलंपिक में लौटना भारतीय फैंस के साथ हमारे संबंधों को मजबूत करेगा और दोनों के बीच का गैप खत्म करेगा।" उन्होंने बताया कि आईओसी इस वक्त भारत में खेलों के टेलीकास्ट के लिए सही मीडिया पार्टनर की तलाश कर रही है। उनका मानना है कि भारत जैसे विशाल देश में सही पार्टनर मिलने से ओलंपिक की पहुंच गांव-गांव तक हो सकती है।

भारत के ओलंपिक मेजबानी के सपने पर भी दी प्रतिक्रिया

भारत ने हाल ही में 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए क्रिस्टी ने कहा कि क्रिकेट की वापसी से भारत और ओलंपिक के बीच एक नया रिश्ता बनेगा। उन्होंने कहा, "लॉस एंजिलिस ओलंपिक-2028 में क्रिकेट की एंट्री भारतीय फैंस को खेलों के इस महाकुंभ से और करीब लाएगी।"

टी20 फॉर्मेट में होगी ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी

क्रिकेट को ओलंपिक खेलों में टी20 फॉर्मेट में शामिल किया गया है। आखिरी बार क्रिकेट 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था, यानी पूरे 128 साल बाद यह खेल ओलंपिक मंच पर लौट रहा है। इस बार महिला और पुरुष, दोनों वर्गों में मुकाबले होंगे।

“साझेदारियों से समाज पर असर डालना है मकसद”

आईओसी अध्यक्ष ने आगे कहा कि संगठन का लक्ष्य ऐसी साझेदारियां बनाना है जो समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालें। उन्होंने कहा, "हमारा मकसद साझेदारियों के जरिए मूल्यों, ईमानदारी और सामाजिक प्रभाव को बढ़ाना है। भारत इस दिशा में पहले से ही अहम भूमिका निभा रहा है।"

उन्होंने बताया कि भारत में मीडिया राइट्स के लिए टेंडर प्रोसेस चल रहा है। क्रिस्टी ने कहा, "हमारा लक्ष्य सही मीडिया पार्टनर खोजना है ताकि ओलंपिक की पहुंच भारत के हर कोने तक हो सके और हर फैन इस उत्सव का हिस्सा बन पाए।"

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA