प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

PM मोदी से मिलने उनके आवास पहुंची भारतीय महिला टीम, साउथ अफ्रीका को फाइनल मैच हराकर रचा था इतिहास

Women's World Cup: महिला विश्वकप 2025 की चैंपियन भारतीय टीम बुधवार को पीएम मोदी से मुलाकात के लिए उनके आवास पहुंची। टीम इंडिया ने नवी मुंबई में खेले फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया था।

संजय सिंह बिष्ट

PM Modi Team India Meeting: महिला वनडे विश्वकप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंची। टीम इंडिया ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रचा था। यह पहली बार है जब भारतीय महिला टीम ने आईसीसी ट्रॉफी जीती है। टीम इंडिया की इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।

वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारतीय महिला टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने आईसीसी महिला वनडे विश्वप में भारतीय टीम की जीत के तुरंत बाद सोशल मीडिया के जरिए बथाई संदेश दिया था। अब इसके बाद भारतीय टीम आज यानी बुधवार को पीएम से मुलाकात करने वाली है। खिलाड़ियों और पीएम के बीच इस मुलाकात पर हर किसी की नजर बनी हुई है।

दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत

दिल्ली पहुंचते ही भारतीय महिला टीम का जोरदार स्वागत किया गया। होटल में खिलाड़ियों और कोच अमोल मजूमदार का ढोल-नगाड़ों, फूलों और जयकारों के बीच स्वागत हुआ। टीम ने केक काटकर इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।

पीएम मोदी ने दी देश की बेटियों को बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर भी टीम की जीत पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने इसे देश की बेटियों की ताकत और सपनों की जीत बताया। मोदी ने कहा कि यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का पल है। PM मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि 'विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा था। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैंपियन खिलाड़ियों को खेलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी।'

पहली बार भारत के नाम आई ट्रॉफी

महिला वनडे विश्वकप के 52 साल के इतिहास में भारत ने पहली बार खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले भारतीय टीम 2005 और 2017 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई थी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मिली यह जीत भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है।

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी