भारतीय टीम (Photo-BCCI) 
क्रिकेट

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, जसप्रीत बुमराह बने उपकप्तान

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। जिसके लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: न्यूजीलैंड सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। इसके पहले बांग्लादेश के साथ खेले गए 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में किसी को उपकप्तानी की जिम्मेदारी नहीं दी गई थी।

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के ऐलान के साथ चार अन्य खिलाड़ियों को रिजर्व में रखा है। जो टीम के साथ ट्रैवल करेंगे। ट्रैवल रिजर्व के तौर पर टीम इंडिया के साथ नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (वीसी), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज़ खान, ऋषभ पंत (WK), ध्रुव जुरेल (WK), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकश दीप

न्यूजीलैंड का भारत दौरा

न्यूजीलैंड की टीम 12 अक्टूबर को भारत पहुंच जाएगी। वहीं इस दौरा का पहला मैच 16 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्ट मुकाबला 24 से 28 अक्टूबर तक पुणे में खेला जाएगा। इस दौरा का तीसरा और आखिरी टेस्ट 1 से 5 नवंबर तक मुंबई में खेला जाएगा।

क्रम संख्या दिनांक (से) दिनांक (तक) समय मैच स्थान
1 16-अक्टूबर-24 20-अक्टूबर-24 9:30 AM 1st टेस्ट बेंगलुरु
2 24-अक्टूबर-24 28-अक्टूबर-24 9:30 AM 2nd टेस्ट पुणे
3 01-नवंबर-24 05-नवंबर-24 9:30 AM 3rd टेस्ट मुंबई

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की नजरिए से बहुत अहम है यह सीरीज

भारत के लिए यह 3 मैचों की सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए काफी अहम है। अगर तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम जीत हासिल कर लेती है तब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम को माथापेच्ची नहीं करनी पडेगी। भारतीय टीम को इस चैंपियनशिप के फाइनल में जाने के लिए 3 मैच जीतने है। भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए 8 मैच खेलने हैं।

यह भी पढ़ें:

राज्यसभा में गूंजा आयुष्मान भारत का आर्थिक असर; भाजपा सांसद रजनीश अग्रवाल के सवाल पर सरकार का जवाब

NEET UG Paper Leak Case: राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI चार्जशीट पर लिया संज्ञान, कल से मामले पर होगी सुनवाई

प्रथम शहीद क्यों कहलाते हैं बाबू गेनू? जानें विदेशी कपड़ों के ट्रक के आगे सीना तानने वाले अमर शहीद की कहानी

JPC को भेजा गया FCRA बिल, सदन में हंगामे के बीच सरकार का विपक्ष पर आरोप, कहा- देश में फैलाया जा रहा झूठ

कैश कहां से आया? जवाब नहीं दे पाए जस्टिस यशवंत वर्मा, जांच कमेटी की रिपोर्ट लेकसभा में पेश