कराची स्टेडियम में भारतीय ध्वज (सोर्स- एक्स) 
क्रिकेट

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की छाती पर लहराया तिरंगा...पीसीबी ने टेके घुटने, देखें सीने को 56 इंच कर देने वाला VIDEO

भारत के पाकिस्तान न जाने की वजह से वहां दूसरे देशों के झंडे तो फहराए गए थे, लेकिन तिरंगा नहीं फहराया गया था। लेकिन अब पाकिस्तान में भारत का दबदबा दिख गया है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान से एक शानदार नजारा देखने को मिला, जहां भारत का पॉवर देखने मिला है।

दरअसल, मैच से पहले ऐसी खबरें आई थीं कि भारत के पाकिस्तान न जाने की वजह से वहां दूसरे देशों के झंडे तो फहराए गए थे, लेकिन तिरंगा नहीं फहराया गया था। लेकिन अब पाकिस्तान में भारत का दबदबा दिख गया है। कराची के स्टेडियम में तिरंगा शान से लहराया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाले सातों देशों के झंडे पाकिस्तान में फहराए गए थे, लेकिन भारतीय तिरंगा वहां नहीं था। जिसे लेकर जमकर विवाद हुआ था और पाकिस्तान की कोफी आलोचना भी हुई थी। लेकिन अब एक ताजा फोटो सामने आई है, जिससे पाकिस्तान में कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय तिरंगा लहराता नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। डेवोन कॉनवे 10 और केन विलियमसन 01 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन- फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद और हारिस रऊफ।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन- विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और विल ओ'रुरके।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां