एशिया कप में आज भारत- पाकिस्‍तान का महामुकाबला AI Image
क्रिकेट

IND W vs PAK W Live: भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला शुरू, कप्तानों ने एक बार फिर हाथ नहीं मिलाया

India vs Pakistan Women's Asia Cup 2026 Live: महिला एशिया कप 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है।

अर्पित शुक्ला

पाकिस्तान ने पहले ओवर में 4 रन बनाए

मैच के पहले ओवर में पाकिस्तान ने 4 रन बनाए। क्रांति गौड़ ने पहली बॉल वाइड डाली। उनकी चौथी बॉल पर 3 रन आए। इस ओवर में पाकिस्तान ने कोई विकेट नहीं गंवाया।

दोनों कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ

दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला शुरू होने से पहले ही माहौल में एक बार फिर पुरानी कड़वाहट देखने को मिली। मैच के टॉस के समय भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने आपस में हाथ नहीं मिलाया।

हरमनप्रीत कौर का बतौर कप्तान 150वां मैच

हरमनप्रीत कौर ने टॉस पर आते ही इतिहास रच दिया। वह बतौर कप्तान 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रही हैं। वह ऐसा करने वाली पहली कप्तान बन गई हैं। इससे पहले पुरुष क्रिकेट में भी कोई इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाया है।

IND W vs PAK W Live: दोनों टीमों की Playing-11

दोनों टीमें अपने पिछले मैचों की प्लेइंग-11 के साथ उतर रही हैं।

  • पाकिस्तान महिला प्लेइंग इलेवन: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फ़िरोज़ा, आयशा ज़फ़र, शवाल ज़ुल्फ़िकार, एमान फातिमा, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), नशरा संधू, सादिया इकबाल, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी

  • भारत महिला प्लेइंग इलेवन: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़

IND W vs PAK W Live: पाकिस्‍तान की कप्‍तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया

पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान फ़ातिमा सना ने टॉस जीतर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने कहा कि हम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते हैं। हम ज़्यादा से ज़्यादा रन बनाना चाहते हैं। हमें पता है कि हमारी बॉलिंग अच्छी है, हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे, इसीलिए हमने यह फ़ैसला किया।

IND W vs PAK W Live: थोड़ी देर में होगा टॉस

7:30 पर टॉस के लिए भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना मैदान पर होंगी।

IND W vs PAK W Live: भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्‍तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

IND W vs PAK W Live: कितने बजे शुरू होगा Ind Vs Pak मैच?

 महिला एशिया कप 2026 में आज बड़ा मुकाबला है। भारत बनाम पाकिस्तान महिला टीमें आमने-सामने हैं। यह मुकाबला दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच 8 बजे से शुरू होगा। 7:30 पर टॉस के लिए भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना मैदान पर होंगी।

IND W vs PAK W Live: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच अब तक 17 T20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 14 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 3 मुकाबलों में जीत मिली है। आंकड़ों में भारत का पलड़ा साफ तौर पर भारी है।

IND W vs PAK W Live: दुबई में भारत-पाकिस्तान की टक्कर

महिला एशिया कप 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है और अब उसकी नजर ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहने पर है। 

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग