नीरज चोपड़ा (सौजन्यः एक्स)  
क्रिकेट

भाला फेंक प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा भारत, नीरज चोपड़ा भी लेंगे हिस्सा

एएफआई ने भारतीय भाला फेंक फैंस को जानकारी दी है कि भारत भाला फेंक प्रतियोगिता की मेजबानी करने वाला है। इस प्रतियोगिता में ओलंपिक स्वर्ण और रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा सहित कई स्टार खिलाड़ी भाग लेंगे।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट के अलावा भारत में अन्य खेल भी अब ट्रेंड करने लगे हैं। जबसे टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता है, जब से ये खेल भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अब भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने भारतीय फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया कि भारत संभवतः भाला फेंक की शीर्ष प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।

एएफआई ने भारतीय भाला फेंक फैंस को जानकारी दी है कि भारत भाला फेंक प्रतियोगिता की मेजबानी करने वाला है। जिसके लेकर फैंस के मन में उत्साह बना हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि इस प्रतियोगिता में ओलंपिक स्वर्ण और रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा सहित कई स्टार खिलाड़ी भाग लेंगे।

2027 विश्व रिले की मेजबानी की दिखाई रुचि

एएफआई के अनुसार, यह आयोजन उन कई प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त है जिनकी मेजबानी के लिए भारत ने अपनी रुचि व्यक्त की है। इसमें 2029 में होने वाली विश्व चैंपियनशिप भी शामिल है। भारत ने 2029 विश्व चैंपियनशिप और 2027 विश्व रिले प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए रुचि व्यक्त की है।

सितंबर में होगी प्रतियोगिता!

एएफआई विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को की भारत यात्रा के दौरान पहले ही 2028 विश्व जू. चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए इच्छा व्यक्त कर चुका है। एजेंसी एएफआई ने आगे कहा, भाला फेंक की एक प्रतियोगिता में दुनिया के शीर्ष 10 खिलाड़ी भाग लेंगे। नीरज चोपड़ा वहां होंगे। वह उस टीम का हिस्सा हैं जो इस प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। यह प्रतियोगिता सितंबर में हो सकती है। खेल से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

बहादुर सिंह सागू बने एएफआई के अध्यक्ष

जानकारी के लिए बता दें कि एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता और गोला फेंक के पूर्व खिलाड़ी बहादुर सिंह सागू को वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वह आदिल सुमरिवाला की जगह लेंगे।

UPI MDR Rule: 3,000 के पेमेंट पर 12 चार्ज, लेकिन किसे देना होगा? NPC ने दिए सभी सवालों के जवाब, पढ़ें पूरी खबर

US Tariff on India: भारत समेत 10 देशों पर लग सकता है 100% टैरिफ, आज US हाउस में वोटिंग

UCC पर एनडीए में मतभेद के सुर, जेडीयू ने सभी सांसद-विधायक और एमएलसी की बैठक बुलाई

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 25 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 KM तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

विवादित होने के बावजूद कांग्रेस के लिए उपयोगी माने जाते हैं चिंदबरम, इन विवादों से रहा है चोली-दामन का रिश्ता