पाकिस्तानी एंकर में भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर तोड़ा टीवी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इधर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, उधर पाकिस्तानियों का फूटा गुस्सा, लाइव शो में एंकर ने तोड़ा TV, देखें वीडियो

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई, जिसके बाद वायरल वीडियो में एक पाकिस्तानी एंकर गुस्से में टीवी तोड़ता नजर आया।

संजय सिंह बिष्ट

Pakistani Anchor Breaks TV:  टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने सुपर 8 का अपना आखिरी मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में दमदार एंट्री दर्ज की। इस जीत के बाद जहां भारतीय फैंस जश्न में डूबे नजर आए, वहीं पाकिस्तान में निराशा और गुस्सा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी टीवी एंकर लाइव शो के दौरान अपना गुस्सा जाहिर करते हुए टीवी तोड़ता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि भारत की जीत के तुरंत बाद एंकर ने जिस स्क्रीन पर मैच देखा, उसी को उठाकर जमीन पर पटक दिया और फिर लात मारकर तोड़ दिया।

टीम इंडिया ने किया रिकॉर्ड चेज

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 195 रन बनाए और भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती झटकों ने दबाव बढ़ा दिया। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद संजू सैमसन ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। सैमसन ने नाबाद 97 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज पूरा किया और 4 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया का सामना अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड की टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रही है और अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रही थी। ऐसे में भारत के लिए यह मुकाबला आसान नहीं माना जा रहा है। दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस को एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है। भारतीय टीम जीत की लय को बरकरार रखते हुए फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि इंग्लैंड भी अपनी मजबूत टीम संयोजन के दम पर चुनौती पेश करने को तैयार है।

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास