India vs West Indies Highlight, 2nd Test Day 4: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मुकाबले में चौथे दिन के खेल का समापन हो चुका है। स्टंप्स तक टीम इंडिया ने 63 रन बना लिए हैं। जबकि यशस्वी जायसवाल के रूप में टीम को 1 झटका लगा है। अब पांचवें दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 58 रन की जरूरत है। जबकि उसके खाते में 9 विकेट शेष हैं। चौथे दिन केएल राहुल 25 और साई सुदर्शन 30 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले यशस्वी जायसवाल 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें वार्रिकन ने अपना शिकार बनाया। इसके अलावा आप मुकाबले की पूरी जानकारी नीचे दी गई लाइव एंट्री में देख सकते हैं।
भारत और वेस्टंडीज के बीच दूसरे टेस्ट में चोथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। अब तक टीम इंडिया का स्कोर 63 रन पर 1 विकेट है। अब टीम इंडिया को पांचवें दिन जीत के लिए 58 रन की जरूरत है। केएल राहुल और साई सुदर्शन दोनों खिलाड़ी नाबाद रहे।
भारत के जीत के करीब है। अब टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ 58 रन की जरूरत है। इस वक्त क्रीज में केएल राहुल और साई सुदर्शन मौजूद हैं। एक तरफ केएल राहुल 25 तो साई सुदर्शन 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्होंने सिर्फ 8 रन बनाए। जायसवाल को वार्रिकन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर साई सुदर्शन आए हैं। दूसरी तरफ केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।
दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने कुल 390 रन बनाए हैं। टीम इंडिया ने अंतिम विकेट जेडन सील्स के रूप में लिया। उन्हें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस वक्त वो भारतीय टीम से 120 रन आगे है। अब टीम इंडिया को जीत के लिए अपनी दूसरी पारी में कुल 121 रन बनाने होंगे। अंत में जस्टिन ग्रीव्स ने शानदार अंदाज में फिफ्टी पूरी की।
वेस्टइंडीज के लिए सील्स और ग्रीव्स के बीच 10वें विकेट की साझेदारी पूरी हो चुकी है। इस वक्त वेस्टइंडीज का स्कोर 361/9 है। जेडन सील्ड 18 रन पर तो जस्टिन ग्रीव्स 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब वेस्टइंडीज की टीम भारत से 91 रन आगे चल रही है।
दिल्ली में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "आज की हमारी बैठक 26 मई को हमारी टेलीफोन कॉल के बाद से चल रही रचनात्मक चर्चा को जारी रखती है। पिछले 2 महीनों में भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंध लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हम अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक तंत्रों को बहाल करने और पुनर्जीवित करने के लिए काम कर रहे हैं।"
वेस्टइंडीज को सातवां झटका खैरी पियरे के रूप में लगा। पियरे बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। एक ओवर में दो विकेट लेकर वेस्टइंडीज को जल्दी समेटने की ओर कदम बढ़ा दिया है।
वेस्टइंडीज को छठा झटका कप्तान रोस्टन चेज के रूप में लगा। रोस्टन चेज 40 रन बनाकर 298 के स्कोर पर आउट हो गए। वेस्टइंडीज अभी 28 रनों से आगे है। कुलदीप यादव ने रोस्टन चेज को आउट किया।
वेस्टइंडीज को पांचवां झटका टेविन इमलाच के रूप में लगा। टेविन इमलाच 12 रन बनाकर आउट हो गए। वेस्टइंडीज को पांचवां 293 रन के स्कोर पर लगा ह। वेस्टइंडीज के पास अब 23 रनों की बढ़त है। यह विकेट कुलदीप यादव को मिला है।
वेस्टइंडीज को चौथा झटका शाई होप के रूप में लगा। शाई होप 103 रन बनाकर आउट हो गए। मोहम्मद सिराज ने बोल्ड करके भारतीय टीम को चौथी सफलता दिलाई है। वेस्टइंडीज ने 271 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाया।
वेस्टइंडीज ने इस सीरीज में पहली बार बढ़त ली है। फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज ने 3 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए । अब वेस्टइंडीज के पास 1 रनों की बढ़त है। अब भारत को मुकाबला जीतने के लिए दोबारा बल्लेबाजी करनी पडेगी।
शाई होप ने अपना शतक चौके के साथ पूरा किया। होप ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ा है। इससे पहले शाई होप ने 2017 में शतक लगाया था। अब 8 साल बाद उन्होंने अपने शतकों का सूखा खत्म किया है।
लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। शाई होप शतक के कुछ ही रन दूर है। उम्मीद है कि वो भी अपना शतक पूरा कर लेंगे। वहीं उनका साथ कप्तान रोस्टन चेज दे रहे हैं।
चौथे दिन का पहला सेशन वेस्टइंडीज के नाम रहा। वेस्टइंडीज ने चौथे दिन के पहले सेशन में 29 ओवर के दौरान 79 रन बनाए। इस दौरान भारतीय टीम को एक विकेट मिला। जॉन कैंपबेल 115 रन बनाकर आउट हुए। वहीं लंच तक शाई होप 92 और रोस्टन चेज 23 रन बनाकर खेल रहे है। पहले सेशन में रवींद्र जडेजा को एक मात्र विकेट मिला।
वेस्टइंडीज टीम के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल शतक लगाकर आउट हो गए। कैंपबेल ने 115 रनों की पारी खेली। वो 212 के स्कोर पर रवींद्र जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए हैं।
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने छक्के का साथ अपना शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक है। 48वीं पारी के दौरान कैंपबेल का यह शतक आया है। फॉलोऑन का पीछा करते हुए जॉन कैंपबेल ने शतक बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
भारत बनाम वेस्टइंडीज के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत के लिए चौथे दिन का पहला ओवर जडेजा ने फेका। वहीं कैंपबेल और होप ने पहले ओवर को आराम से खेला। 50 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर पर 2 विकेट के नुकसान 177 रन है।
कैम्पबेल और होप की जोड़ी भारत के लिए सिरदर्द बन गई है। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी हो गई है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक शाई होप 66 और जॉन कैंपबेल 87 रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा से इस जोड़ी को चौथे दिन तोड़ने की उम्मीद रहेगी।
सुप्रभात दोस्तों, भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। तीसरे दिन में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने शानदार वापसी की। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 2 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना लिए हैं। अब भी वेस्टइंडीज की टीम 97 रनों से पीछे है।