India vs West Indies Highlight, 2nd Test Day 2: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के लिए सीनियर स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 ओवर में 3 कैरेबियाई बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा 1 विकेट कुलदीप यादव को भी मिला। वेस्टइंडीज के लिए शुरुआती चार बल्लेबाज 50 रन का भी आंकड़ा नहीं छू सके।
इससे पहले टीम इंडिया ने दूसरे दिन 518 रन पर अपनी पारी घोषित की। दूसरे दिन 175 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल रन आउट हुए। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल 129 रन पर नाबाद रहे। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 44 रन पर नाबाद रहे। इससे पहले नीतीश कुमार रेड्डी ने तेज अंदाज में 44 रन बनाए।
दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। इस दौरान वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज अबतक 50 रन का आंकड़ा नहीं छू सका है। ये ही कारण रहा कि दूसरे दिन की खेल समाप्ती तक वेस्टइंडीज की टीम 140 रन के अंदर 4 विकेट खो चुकी है। दूसरी तरफ टीम इंडिया के लिए जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाज का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए। वहीं, कुलदीप यादव भी एक विकेट लेने में कामयाब हुए।
इस वक्त वेस्टइंडीज की टीम बेहद परेशानी में आ चुकी है। उसे एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। अब जडेजा ने कैरेबियाई कप्तान रोस्टन चेज को आउट कर दिया है। ये जडेजा की तीसरी व टीम की चौथी सफलता है। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर टेविन इमलाच बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। इस वक्त वेस्टइंडीज का स्कोर 107/4 है।
वेस्टइंडीज की टीम एक बार फिर से परेशानी में आ चुकी है। अब चंद्रपॉल के बाद टीम को अथानाजे के रूप में एक और झटका लग चुका है। उन्हें कुलदीप यादव ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस वक्त वेस्टडीज का स्कोर 106 रन पर 3 विकेट है। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर कप्तान रोस्टन चेज आए हैं। दूसरी तरफ 11 रन के स्कोर पर शाई होप क्रीज पर बने हुए हैं।
टैगनारिन चंद्रपॉल के रूप में वेस्टइंडीज को दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। वहीं, स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने दूसरा विकेट अपने नाम किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर शाई होप आए हैं। इस वक्त वेस्टइंडीज का स्कोर 29 ओवर के बाद 100/2 है।
वेस्टइडीज का पारी का अबतक 15ओवर का खेल खत्म हो चुका है। इस दौरान कैरेबियाई टीम 41 रन बना चुकी है। जब टीम इंडिया के गेंदबाज 1 विकेट लेने में भी सफल हुए हैं। इस वक्त क्रीज पर टैगेनारिन चंद्रपॉल और एलिक अथानाजे बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारतीय टीम के पहली पारी में बनाए गए 518 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की काफी धीमी गति से बल्लेबाजी कर रही है। पारी के आठवें ओवर में ही उसे पहला झटका लगा, जब रविंद्र जडेजा ने अपने पहले ही ओवर में जान कैंपबेल को कैच आउट करवा दिया। जान कैंपबेल ने 25 गेंदों में केवल 10 रन बनाए थे। उनको साई सुदर्शन ने कैच आउट करके पवेलियन वापस भेज दिया है।
भारतीय टीम में पांचवां विकेट गिरते ही अपनी पारी घोषित कर दी। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल 129 रन बनाकर खेल रहे थे। 518 से अधिक रन बनाकर भारतीय टीम ने पहली पारी में एक मजबूत स्कोर खड़ा किया है। इसमें सबसे बड़ी पारी यशस्वी जायसवाल की थी, जिन्होंने 175 रन बनाए। उसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने 129 रनों का योगदान दिया है। साथ ही साथ बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने भी 87 रन बनाए हैं। इसके अलावा केएल राहुल 29, नीतीश कुमार रेड्डी 43 और ध्रुव जुरैल ने 44 रनों का योगदान दिया है। इन सभी बल्लेबाजों के द्वारा हर विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिससे टीम इंडिया आसानी से केवल 5 विकेट खोकर 500 के पार पहुंच गई।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच के बाद दूसरे सेशन में भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से बल्लेबाजी शुरू की है। लंच के बाद कप्तान शुभमन गिल अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने अपना दसवां टेस्ट शतक लगाया। वहीं ध्रुव जुरैल और शुभमन गिल के बीच अब तक 95 रनों की साझेदारी हो गई है। जुरैल 43 रन बनाकर क्रीज में मौजूद है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 133 ओवरों में 4 विकेट खोकर 512 रन बना लिए थे।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहले सेशन में भारतीय टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन इस दौरान उन्हें दो विकेट भी गंवाने पड़े। पहले यशस्वी जायसवाल रन आउट हो गए उसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी को अपना विकेट खोना पड़ा। पहले सेशन में कुल 109 रन बने।
लंच के समय तक कप्तान शुभमन गिल 135 गेंद पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 75 रन बनाकर खेल रहे थे और उनका साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल से रहे थे। जुरैल ने 30 गेंद पर एक चौके की मदद से 7 रन बनाए हैं। दोनों के बीच अब तक 11 रनों की साझेदारी हुई है। टीम इंडिया ने लंच के समय तक 4 विकेट खोकर 427 रन बना लिए हैं।
वारिकन ने नीतीश कुमार को अपना शिकार बना लिया। रेड्डी ने दो छक्के लगाकर अपना आक्रामक रुख दिखाया था, लेकिन अबकी बार चूक गए। वारिकन की गेंद पर नीतीश रेड्डी ने जयडेन सील्स को कैच आउट किया। वह शॉट खेलने के लिए नीचे झुके थे, लेकिन फिर भी गेंद के नीचे नहीं आ सके। इससे अपना विकेट गंवाना पड़ा। नीतीश कुमार रेड्डी ने 54 गेंदों 43 रन बनाए थे। नीतीश ने गिल के साथ 91 रनों की अच्छी साझेदारी की।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे इन दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम अब तेजी से रन बनाने पर जोर दे रही है। टीम इंडिया ने 105 ओवरों की समाप्ति पर 400 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है । खबर लिखे जाने तक कप्तान शुभमन गिल 60 और नीतीश कुमार रेड्डी 39 रनों पर खेल रहे थे। दोनों के बीच अब तक 75 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी भारतीय पारी के 100वें ओवर में अपना अर्धशतक रन पूरा किया। इस दौरान उन्होंने कुल 95 गेंदों का सामना किया और 9 चौके लगाए । टीम इंडिया के कप्तान यशस्वी जायसवाल का विकेट गिरने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 46 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे इन दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंडिया ने अपनी पारी को आगे बढ़ना शुरू किया है। यशस्वी जायसवाल का विकेट गिरने के बाद कप्तान शुभमन दिन और नीतीश रेड्डी भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों ने साझेदारी को मजबूत करने की कोशिश शुरू कर दी है। इस बीच टीम इंडिया ने 97 ओवरों के समाप्ति पर 350 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 97 ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट खोकर 355 रन बना लिए थे, जिसमें शुभमन गिल 87 गेंद पर 44 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं 18 गेंद पर 10 रन बनाकर नीतीश कुमार रेड्डी उनके साथ दे रहे थे।
दूसरे दिन के शुरुआत में ही यशस्वी जायसवाल रन आउट हो गए। यशस्वी जयासवाल 175 रन बनाकर आउट हो गए। 325 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा।
दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। यशस्वी जायसवाल की नजरें दोहरे शतक पर होगी। वहीं आज भारतीय टीम 500 रनों का आंकड़ा पार करना चाहेगी। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर है।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अगर वह दूसरे दिन 15 और रन बनाते हैं तो वह इतिहास रच देंगे। इन 15 रनों के साथ वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल लिस्ट में ऋषभ पंत नंबर-1 हैं
भारतीय टेस्ट टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहले दिन नाबाद 173 रनों की पारी खेली। जायसवाल की नजरें दूसरे दिन दोहरा शतक लगाने पर होगी। वह अपने तीसरे दोहरे शतक के महज 27 रन दूर हैं। वह अगर आज डबल सेंचुरी लगाते हैं तो वह चेतेश्वर पुजारा की बराबरी कर लेंगे। बता दें, भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट में दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली (7) के नाम है।
सुप्रभात दोस्तों, भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। दूसरे टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से भारत के नाम रहा था। भारत ने पहले दिन में 2 विकेट के नुकसान पर 318 रन बनाए थे।