क्रिकेट

IND vs WI 2nd Test, Day 1 Update: पहले दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया ने बनाए 318 रन

India vs West Indies, 2nd Test Live Cricket Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की नजरें 2-0 से सीरीज जीतने पर है।

उज्जवल सिन्हा

India vs West Indies Live Cricket Score, 2nd Test Day 1: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला आज 10 अक्टूबर से शुरू हो गया है। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकोट खोकर 318 रन बना लिए थे।

इस सीरीज का पहला मुकाबला केवल ढाई दिनों में खत्म हो गया था। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पारी और 140 रनों से जीत हासिल कर ली है। अब भारतीय टीम की नजरें दिल्ली में किला फतेह करने पर होगी और सीरीज को 2-0 से जीतने पर भी होगी। वहीं वेस्टइंडीज की टीम वापसी करना चाहेगी। वेस्टइंडीज की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी।

पहले दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट पर 318 रन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल पूरी तरह से भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहा, जहां टीम इंडिया ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट खोकर 318 रन बना लिए थे। भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए। उन्होंने पहले विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 58 रन की साझेदारी की, फिर दूसरे विकेट के लिए साई सुदर्शन के साथ 193 रन की मजबूत साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ भी लगभग 67 रनों की साझेदारी कर पारी को आगे बढ़ाया। कुल मिलाकर, पहले दिन टीम इंडिया ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मैच पर अपना दबदबा बना लिया।

भारत के 300 रन पूरे, गिल के साथ 50 रनो की साझेदारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के पहले टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 300 रन बना लिए थे। खबर लिखे जाने तक भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने शानदार 162 रनों की पारी खेली। साथ ही शुभमन गिल 19 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी भी पूरी हो गयी।

यशस्वी जायसवाल का टेस्ट मैच में एक और 150+ का स्कोर

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 5वां 150+ स्कोर बनाया। साथ ही टीम के लोगों के साथ जश्न मनाया।

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 5वां 150+ स्कोर बनाया। साथ ही टीम के लोगों के साथ जश्न मनाया। मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल का भारत में 150+ रन दूसरी बार बनाया। इससे पहले उन्होंने 2024 में विजाग में इंग्लैंड के खिलाफ 179 रन बनाए थे।

भारतीय धरती पर पहले दिन कई बार ऐसा करने वाले एकमात्र अन्य खिलाड़ी विराट कोहली थे, जिन्होंने भी उन्हीं दो स्थानों पर ऐसा किया था, जहां यशस्वी ने पारी खेली है। कोहली ने 2016 में विजाग में इंग्लैंड के खिलाफ 151 और 2017 में दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ 156 बनाए थे।

बाएं हाथ के बल्लेबाजों की सबसे बड़ी साझेदारियों का रिकॉर्ड

भारत के लिए दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों की सबसे बड़ी साझेदारियों में यह पारी पांचवें स्थान पर पहुंच गयी है। इसके पहले 4 मौकों पर बाएं हाथ के दो बल्लेबाजों के बीच 200 या उससे अधिक की साझेदारी हुयी है।

  • 300 गांगुली - युवराज (पाँचवाँ विकेट) बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु 2007
  • 222 पंत - जडेजा (छठा विकेट) बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम 2022
  • 204 पंत - जडेजा (सातवाँ विकेट) बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2019
  • 203* जडेजा - सुंदर (पाँचवाँ विकेट) बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर 2025
  • 193 जायसवाल - साई सुदर्शन (दूसरा विकेट) बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली 2025

65 ओवरों की समाप्ति पर 241 रन

चाय का समय खत्म होने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से बल्लेबाजी शुरू की है। यशस्वी जायसवाल तथा साई सुदर्शन ने अब तक 183 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है। साई सुदर्शन धीरे-धीरे अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल अपनी शतकीय पारी को बड़ी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 65 ओवरों की समाप्ति पर 241 रन बना लिए थे।

दूसरे सत्र में तेज बल्लेबाजी- चाय तक का स्कोर- 1/220

भारतीय टीम ने पहले सेशन के बाद तेजी से बल्लेबाजी की है और दूसरे सत्र में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतकीय की पारी खेली और चाय काल तक वह 162 गेंदों का सामना करते हुए 111 रन पर नाबाद हैं । इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके भी लगाए हैं । वहीं उनका साथ दे रहे साई सुदर्शन शानदार अर्धशतक लगाया है । उन्होंने 11 चौकों की मदद से 132 गेंद पर 71 रन की पारी खेली है । फिलहाल दोनों के बीच अब तक 162 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत का स्कोर 1 विकेट पर 220 रन हो गया है।

यशस्वी जायसवाल का 7वां टेस्ट शतक

यह यशस्वी जायसवाल का सातवां टेस्ट शतक था। खास बात यह है कि उन्होंने यह मुकाम 24 साल की उम्र से पहले हासिल किया है। इस उम्र से पहले सात या उससे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले क्रिकेटरों की सूची में शामिल होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। अब तक सिर्फ तीन दिग्गज खिलाड़ी ही 24 साल की उम्र से पहले जायसवाल से ज्यादा टेस्ट शतक लगा पाए हैं:

  • डॉन ब्रैडमैन – 12 शतक
  • सचिन तेंदुलकर – 11 शतक
  • गारफील्ड सोबर्स – 9 शतक

यशस्वी जायसवाल का शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने 145 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 16 चौके लगाए। भारतीय टीम 51 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए है।

दूसरे विकेट के लिए जायसवाल और सुदर्शन के बीच शतकीय साझेदारी

दूसरे विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के बीच शतकीय साझेदारी हो गई है। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 54 और साई सुदर्शन ने 46 रन बनाए हैं। 148 गेंदों में 100 रनों की साझेदारी हुई। 43 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल 79 और साई सुदर्शन 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 82 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 10 चौके लगाए।

India vs West Indies 2nd Test, Day 1 Live Score Update: लंच के बाद खेल शुरू, 100 रनों का आंकड़ा पार

लंच के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। जायसवाल ने लंच के बाद लगातार दो गेंद पर दो चौके लगाए। इसके साथ ही भारतीय टीम का स्कोर 102 रन पहुंच गया। जायसवाल 48 और सुदर्शन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

लंच तक टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट पर 94 रन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पहले दिन लंच के समय तक भारतीय क्रिकेट टीम ने 1 विकेट खोकर 94 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल 78 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 40 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए साई सुदर्शन 36 गेंद पर 3 चौके की मदद से 16 रन बना चुके हैं। लंच के पहले एकमात्र आउट होने वाले बल्लेबाज केएल राहुल है, जिन्होंने 38 रन बनाए थे।

वारिकन की गेंद पर केएल राहुल आउट

वारिकन की गेंद पर केएल राहुल छक्का मारने के चक्कर में स्टंप आउट हो गए। वारिकन ने अपने पहले ही ओवर में विकेट हासिल किया है। ऑफ स्टंप के बाहर एक अच्छी तरह से उछली गेंद पर राहुल का विकेट ले लिया। गेंद तेज़ी से घूमी और राहुल को चकमा दे गई और विकेट कीपर ने झट से गेंद को पकड़ कर गिल्लियाँ गिरा दीं। राहुल ने 54 गेंदों 38 रन बनाए, जिसमें 5 चौके व 1 छक्का शामिल था।

16वें ओवर में भारतीय पारी के 50 रन पूरे

भारत की टीम ने मैच के पहले घंटे में काफी सावधानी पूर्वक बल्लेबाजी की है और दोनों सलामी बल्लेबाज अच्छी गेंदों को सम्मान देते हुए खेल रहे हैं। 16 ओवर की समाप्ति पर दोनों के बीच अब तक 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय पारी के 50 रन 16वें ओवर की चौथी गेंद पर बने। 16 ओवरों की समाप्ति पर केएल राहुल 48 गेदों पर 5 चौके की मदद से 31 रन और जायसवाल 48 वेदों पर चार चौकों की मदद से 20 रन बनाकर खेल रहे थे।

10 ओवरों में टीम इंडिया का स्कोर 29 रन

यशस्वी जायसवाल ने 29 गेंदों पर 19 रन और केएल राहुल ने 31 गेंदों पर 19 रन बनाकर पारी को आगे बढ़ाया है। पहले 10 ओवरों तक वेस्टइंडीज की गेंदबाजी प्रभावशाली रही, जिससे भारतीय बल्लेबाजों को संभलकर खेलना पड़ा। अब तक टीम ने 5 चौकों की मदद से 29 रन बनाए हैं और बल्लेबाज सतर्कता के साथ अपनी पारी को आगे ले जा रहे हैं।

पहले 5 ओवरों में संभलकर बल्लेबाजी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की और पहले पांच ओवरों तक संभलकर बल्लेबाजी की। इस दौरान टीम ने सिर्फ 2 चौके की मदद से 14 रन बनाए।

India vs West Indies 2nd Test, Day 1 Live Update: सबसे ज्यादा मैचों के बाद टॉस जीतने वाले कप्तान

  • 7- बेवन कॉन्गडन
  • 6- टॉम लैथम
  • 6- शुभमन गिल

India vs West Indies 2nd Test, Day 1 Live Update: वेस्टइंडीज का प्लेइंग-11

जॉन कैंपबेल, तेजनारायण चंद्रपॉलस, टेविन इमलाक, रॉस्टन चेज (कप्तान), शे होप, जस्टिन ग्रीव्स, खारी पिएर, जोमेल वारिकन, एंडरसन फ़िलिप, जेडेन सील्स

India vs West Indies 2nd Test, Day 1 Live Update: भारत का प्लेइंग-11

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

India vs West Indies 2nd Test, Day 1 Live Update: भारत ने जीता टॉस

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली में सिक्का शुभमन गिल के पक्ष में गिरा और उन्होंने बल्लेबाजी का फैसला करते हुए कहा कि आज बल्लेबाजी के लिए विकेट अच्छा दिख रहा है।

India vs West Indies 2nd Test, Day 1 Live Update: बुमराह का 50वां टेस्ट

दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दिल्ली टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं, तो यह भारत के लिए उनका 50वां टेस्ट होगा।

India vs West Indies 2nd Test, Day 1 Live Update: मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं बुमराह

जनवरी 2018 में केपटाउन के न्यूलैंड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए 49 मैचों में 222 विकेट लिए हैं। अगर भारत के लिए अपने 50वें टेस्ट में बुमराह दो पारियों में कम से कम 8 वेस्टइंडीज़ बल्लेबाज़ों को आउट करने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह मोहम्मद शमी को पीछे छोड़कर टेस्ट में भारत के 11वें सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे।

India vs West Indies 2nd Test, Day 1 Live Update: जडेजा की नजरें बड़े रिकॉर्ड पर

दुनिया के नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी होंगे। दिल्ली में होने वाले इस टेस्ट मैच के दौरान जडेजा के पास टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने का मौका होगा। अब तक उन्होंने 86 मैचों में 3990 रन बनाए हैं।

India vs West Indies 2nd Test, Day 1 Live Update: दूसरे टेस्ट में ऐसा हो सकता है भारत का प्लेइंग-11

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

India vs West Indies 2nd Test, Day 1 Live Update: दिल्ली में भारतीय टीम का रिकॉर्ड

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक खेले गए 35 टेस्ट मैचों में से 14 में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। छह मौकों पर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा, जबकि बाकी 15 मैच ड्रॉ रहे। भारत ने आखिरी बार फरवरी 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में टेस्ट मैच खेला था और रोहित शर्मा की कप्तानी में तीन दिन के अंदर ही जीत हासिल की थी।

India vs West Indies 2nd Test, Day 1 Live Update: 9 बजे होगा टॉस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे मुकाबला का टॉस 9 बजे होगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं 9.30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा।

India vs West Indies 2nd Test, Day 1 Live Update: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की पूरी टीम

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, एन जगदीसन, अक्षर पटेल, देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा

India vs West Indies 2nd Test, Day 1 Live Update: वेस्टइंडीज की पूरी टीम

जॉन कैंपबेल, टैगेनारिन चंद्रपॉल, एलिक अथानाज़, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज (कप्तान), शाई होप (विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, खारी पियरे, जोमेल वारिकन, जोहान लेने, जेडन सील्स, जेडीया ब्लेड्स, केवलॉन एंडरसन, एंडरसन फिलिप, टेविन इमलाच

India vs West Indies 2nd Test, Day 1 Live Update: भारत और वेस्टइंडीज के दूसरे टेस्ट में आपका स्वागत है

India vs West Indies 2nd Test,Live Score, Day-1: सुप्रभात दोस्तों! भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट