क्रिकेट

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Highlight: दूसरे दिन के खेल खत्म, राहुल-जायसवाल क्रीज पर, स्कोर 9/0

IND vs SA Live Score, 2nd Test Day 2 Highlight: भारत ने दूसरे दिन स्टंप्स तक बिना विकेट 9 रन बनाए। साउथ अफ्रीका 489 पर आउट हुई। मुथुसामी ने 109 और येन्सन ने 93 रन बनाए। कुलदीप ने 4 विकेट लिए।

उज्जवल सिन्हा

India vs South Africa Highlight, 2nd Test Day 2:इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में जारी है, जहां दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना विकेट खोए 9 रन बनाए। लक्ष्य की शुरुआत संभलकर करते हुए यशस्वी जायसवाल 7 और केएल राहुल 2 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले साउथ अफ्रीका की पहली पारी 489 रनों पर सिमटी। टीम की ओर से सनुरन मुथुसामी ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जमाते हुए 109 रन बनाए, जबकि मार्को येन्सन 93 रनों पर आउट होकर शतक से चूक गए। पहले दिन 247/6 पर खेल रही साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन बाकी चार विकेट मिलाकर 242 और रन जोड़ते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट हासिल किए। रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की बढ़त को सीमित किया।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: साउथ अफ्रीका 489 पर ऑलआउट

कुलदीप यादव ने मार्को येन्सन को 93 रन पर बोल्ड कर साउथ अफ्रीका की पहली पारी 489 के कुल स्कोर पर खत्म कर दी।







IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: साउथ अफ्रीका का 9वां विकेट पवेलियन

साउथ अफ्रीका को साइमन हार्मर के रूप में 9वां झटका लग चुका है। उन्हें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस वक्त साउथ अफ्रीका का स्कोर 467/9 है।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: लंच के बाद साउथ अफ्रीका को लगा 8वां झटका

लंच के बाद साउथ अफ्रीका को 8वां झटका लगा है। सेनुरन मुथुसामी 109 रन बनाकर आउट हो गए हैं। सिराज ने भारतीय टीम को 8वीं सफलता दिलाई है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 431 रन है।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: लंच तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 428/7

दूसरे दिन के दूसरे सेशन के खेल खत्म हो गया है। दूसरे सेशन भी पूरी तरह से साउथ अफ्रीका के नाम रहा। इस सेशन में साउथ अफ्रीका ने 112 रन बनाए। मात्र एक विकेट गंवाया। काइल वेरेन 45 रन बनाकर आउट हुए। लंच तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 428 रन है। भारतीय टीम पूरी तरह से बैकफूट पर दिख रही है। वहीं साउथ अफ्रीका ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: मार्को यानसेन का अर्धशतक

मार्को यानसेन ने 53 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान यानसेन ने कई छक्के लगाए और तेजी से रन बनाते हुए टीम के स्कोर को 400 से पार पहुंचाया।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: भारत के खिलाफ 7वें या उससे नीचे शतक बनाने वाले तीसरे SA खिलाड़ी बने

सेनुरन मुथुसामी भारत के खिलाफ नंबर 7 या उससे नीचे खेलते हुए टेस्ट शतक बनाने वाले तीसरे SA बैट्समैन हैं। उनसे पहले क्विंटन डी कॉक (111, विशाखापत्तनम, 2019) और लांस क्लूजनर (102*, केप टाउन, 1997) ऐसा कर चुके हैं।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: मुथुसामी का शतक

सेनुरन मुथुसामी ने शतक जड़कर अपने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। यह टेस्ट करियर में मुथुसामी का पहला शतक है। 192 गेंदों में मुथुसामी ने शतक जड़ा।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: साउथ अफ्रीका ने पार किय 400 रनों का आंकड़ा

साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 400 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। अब साउथ अफ्रीका की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। सेनुरन मुथुसामी और मार्को यानसेन ने 8वें विकेट के लिए अभी तक 66 रनों की साझेदारी हो चुकी है। मुथुसामी 85 और यानसेन 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: जडेजा ने दिलाई सातवीं सफलता

साउथ अफ्रीका को सातवां झटका काइल वेरेन के रूप में लगा है। काइल वेरेन 45 रन बनाकर 334 के स्कोर पर आउट हो गए। जडेजा ने भारतीय टीम को सातवीं सफलता दिलाई और इस मैच में यह उनकी पहली सफलता है।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: टी का ऐलान, पहला सेशन साउथ अफ्रीका के नाम

दूसरे दिन का पहला सेशन साउथ अफ्रीका ने अपने नाम कर लिया है। इस सेशन में कुल 69 रन बने। आज के दिन के पहले सेशन में कुल 29.1 ओवर का खेल हुआ है। इस दौरान मुथुसामी ने अपना अर्धशतक पूरा किया और उनके साथ काइल वेरेन ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी हुई। भारत को दूसरे दिन में अभी तक कोई विकेट नहीं मिला है।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: सेनुरन मुथुसामी का अर्धशतक

सेनुरन मुथुसामी ने 121 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। मुथुसामी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को बैकफुट पर खड़ा कर दिया है। मुथुसामी और काइल वेरेन ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 61 रनों का साझेदारी किया है। मुथुसामी 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं वेरेन 35 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: पहले घंटे पूरी तरह से रहा साउथ अफ्रीका के नाम

दूसरे दिन का पहला घंटा पूरी तरह से साउथ अफ्रीका के नाम रहा है। साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया है और बिना विकेट गंवाए तेजी से रन बना रहे हैं। शुरुआत में कोई गेंदबाज विकेट नहीं निकाल पाए हैं। वहीं अब साउथ अफ्रीका 300 रनों के करीब पहुंच गया है।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू

दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। साउथ अफ्रीका के मुथुसामी और काइल वेरेन क्रीज पर मौजूद है। वहीं भारतीय टीम जल्द से जल्द साउथ अफ्रीका को ऑलआउट करने को देखेगी।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: कुलदीप ने चटकाए 3 विकेट

गुवाहटी टेस्ट मैच के पहले दिन 3 विकेट कुलदीप यादव ने चटकाए, जबकि एक-एक विकेट जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा को मिला।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: पहले दिन साउथ अफ्रीका ने बनाए 247 रन

साउथ अफ्रीका ने पहले दिन अच्छी और सधी हुई बल्लेबाजी की। 247 रन 81.5 ओवर में टीम इंडिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने बनाए और सिर्फ 6 ही विकेट भारत को मिले। ऐसे में बाकी के चार विकेट भारत जल्दी निकालने की कोशिश करेगा। सेनुरन मुथुसामी 25 और काइल वैरेनी 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: दूसरे दिन की खेल के लाइव ब्लॉग में आपक स्वागत है

नमस्ते और आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है! बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम ने टेस्ट क्रिकेट के पहले दिन को शांति का अहसास कराया। यह दिन टेस्ट क्रिकेट की पारंपरिक लय में वापस लौटने जैसा था, जहां सब्र, अनुशासन और मेहनत ही मुख्य भूमिका में थे। स्टंप्स के समय, भारत थोड़ा अधिक संतुष्ट नजर आया, जबकि साउथ अफ्रीका ने 247 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत की, लेकिन उनके लिए सबसे बड़ी चिंता विकेटों का गिरना था, जो उन्हें परेशान कर सकता है।

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग