भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Asia Cup 2025: हाईवोल्टेज भारत-पाक मुकाबला आज, कैसी होगी टीम इंडिया की Playing XI, गिल अंदर या बाहर?

Team India's probable playing XI against Pakistan: एशिया कप 2025 में गिल अब तक अपना जौहर दिखाने में नाकाम रहे हैं। ऐसे बड़े टूर्नामेंट मे उपकप्तान का बल्ला ना चलना टीम के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है

संजय सिंह बिष्ट

India vs Pakistan: आज यानी 21 सितंबर को भारत के सामने उसका चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान है। एशिया कप 2025 ये दोनों टीमें दूसरी बार एक-दूसरे के सामने होंगी। भारत-पाक का ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले पर दोनों देशों के फैंस की निगाहें टिकी हैं। हाइवोल्टेड मुकाबले में दोनों टीमें अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगी।

14 सितंबर को हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी थी। तब टीम इंडिया की टीम अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी। उस वक्त टीम इंडिया की अंतिम 11 में टेस्ट कप्तान शुभमन गिल भी थे। लेकिन उन्होंने अभी तक एशिया कप में अपना जलवा नहीं बिखेरा है। ऐसे में क्या वो आज पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। आइए इस बारे में जानते हैं।

गिल अंदर या बाहर?

उम्मीद के मुताबिक गिल एशिया कप 2025 में संजू सैमसन की जगह ओपनिंग कर रहे हैं। लेकिन संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में गिल से अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर बात करें गिल की उन्होंने एशिया कप 2025 के तीन मुकाबलों में सिर्फ 35 रन बनाए हैं। वहीं, उनके साथी ओपनर अभिषेक शर्मा 99 रन बना चुके हैं। वहीं, संजू सैमसन ने एक ही पारी में 56 रन बनाए हैं। ऐसे में वो गिल से आगे निकल चुके हैं।

अब ऐसे में देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट गिल को मोका देता है या फिर संजू को उनकी पुरानी पोजिशन पर भेजता है। लेकिन ये कहना गलत साबित हो सकता है कि पाकिस्तान जैसे बड़े मुकाबले में गिल को मैनेजमेंट नजरअंदाज करेगा। इस वक्त को टीम के उपकप्तान हैं। ऐसे में मैनेजमेंट उनके पद की गरिमा को तारतार नहीं करना चाहेगा।

कैसी होगी टीम इंडिया?

21 सितंबर को होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया में दो खिलाड़ी वापसी करेंगे। ओमान के खिलाफ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की जगह दी गई थी। दोनों को एक विकेट मिला था। वरुण टी20 रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह की इस वक्त वर्ल्ड क्रिकेट में तूती बोलती है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ ये दोनों खिलाड़ी वापसी कर सकते हैं।

अक्षर पटेल के खेलने पर संशय

वहीं, मैनेजमेंट बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगा। बल्लेबाजी में टीम इंडिया के पास सभी टॉप क्लास खिलाड़ी हैं। वहीं, टीम के पास हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। लेकिन अक्षर पटेल की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फील्डिंग कोच ने कहा है कि वो फिटनेस पर संशय बना है। यदि वो फिट नहीं होंगे तो उनकी जगह रिंकू सिंह को शामिल किया जा सकता है। रिंकू सिंह भी बल्लेबाजी के साथ गेंदबाज कर सकते हैं।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल/रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?