भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम (फाइल फोटो, सौ. सोशल माीडिया) 
क्रिकेट

India vs New Zealand : सस्ते में आउट हो गए रोहित-कोहली, कीवी टीम की पकड़ मजबूत

Ind vs NZ 3rd Test match first day Live Update : : भारत और न्यूजीलैंड के बीच श्रृंखला का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच की हर एक अपेडट के लिए बने रहें नवभारत लाइव के साथ...

विजय कुमार तिवारी

मुंबई : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैचों की श्रृंखला का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में प्लेईंग एकादश में एक परिवर्तन किया गया है। आज के मैच में अस्वस्थ चल रहे जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को खेलने का मौका मिला है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने भी 2 बदलाव किए हैं। सैंटनर की जगह ईश सोढ़ी और टीम साउदी की जगह मैट हेनरी को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिला है।

अब गिल और पंत पर है भारी जिम्मेदारी

भारत के स्पिन गेंदबाजों के अच्छे-अच्छे प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में न्यूजीलैंड को 235 रन पर समेट दिया। लेकिन उसके बाद मिले मौके का फायदा भारतीय टीम खिलाड़ी नहीं उठा सके।  भारतीय टीम के चार खिलाड़ी सिर्फ 86 रन के स्कोर पर पवेलियन जा चुके हैं। आज पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत 1 रन बनाकर और शुभमन गिल  38  गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद हैं। इसके पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 18, यशस्वी जयसवाल 30, मोहम्मद सिराज 0 और विराट कोहली केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।

न्यूजीलैंड  की ओर से एजाज पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 7 ओवरों में 35 रन देखकर 2 विकेट हासिल किया हैं। विराट कोहली मैच के आज के दिन के आखिरी ओवर में रन आउट हो गए। इसके बाद टीम इंडिया और अधिक दबाव में आ गयी है।

आखिरी सत्र में 3 विकेट चटकाकर न्यूजीलैंड ने की जबरदस्त वापसी

भारतीय स्पिन गेंदबाजों के बाद अब न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज अपना कमाल दिखा रहे हैं। एजाज पटेल ने भारतीय पारी के 18वें में ओवर में लगातार 2 गेंदों 2 विकेट चटकाकर भारती टीम को एक बार फिर से बैक फुट पर ला दिया है। भारतीय टीम अभी तक 84 रनों के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा चुकी है।  अभी भी पहले दिन का खेल खत्म होने में 3 ओवरों का खेल बाकी है और भारतीय टीम न्यूजीलैंड के स्कोर से 151 रन पीछे चल रही है। भारतीय टीम के  बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर से निराश किया है और केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए।

अर्धशतकीय साझेदारी से संभली भारतीय पारी

कप्तान रोहित शर्मा के सस्ते में आउट हो जाने के बाद शुभमन गिल और यशस्वी जयसवाल ने भारतीय पारी को संभालने की कोशिश की है। दोनों बल्लेबाजों ने बहुत ही सधी बल्लेबाजी करते हुए 50 रन से अधिक की पार्टनरशिप कर ली है । भारतीय टीम 17 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट होकर 78 रन बना चुकी है। यशस्वी जयसवाल ने 50 गेंद पर 30 रन बनाए हैं, जबकि शुभमन गिल ने 35 गेंद पर 29 रन बना चुके हैं।

रोहित ने फिर किया निराश

भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर निराश किया। उन्होंने भारतीय टीम की पहली पारी में 18 गेंद पर तीन चौके की मदद से केवल 18 रन बनाए और स्लिप में कैच हो गए । कप्तान टॉम लैथम ने मैट हेनरी की गेंद पर स्लिप में उनका कैच पकड़ा और छोटे से स्कोर पर ही पवेलियन की राह दिखा दी।

यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा क्रीज में

न्यूजीलैंड  की टीम को 235 रनों पर समेटने के बाद भारतीय सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। भारत की ओर से यशस्वी जयसवाल ने कीवी गेंदबाज मैट हेनरी का मुकाबला करना शुरू कर दिया है। दोनों सलामी बल्लेबाज बहुत ही सावधानी से बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि आज के बाकी बचे ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी करके टीम को अच्छी शुरुआत दी जा सके।

न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रनों पर सिमटी

डेरिल मिचेल को वाशिंगटन सुंदर ने अपना तीसरा शिकार बनाया। एक न्यूजीलैंड की ओर से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मिचेल को अपना तीसरा शिकार बनाते हुए 66वें  ओवर की पहली गेंद पर कप्तान रोहित के हाथों को कैच आउट कराया। मिचेल ने अपनी 82 रनों की पारी में 129 गेंदों का सामना किया। इसमें तीन चौके और तीन छक्के भी लगाए। उसके बाद इसी ओवर में वॉशिंगटन सुंदर में एजाज पटेल को भी एलबीडब्ल्यू आउट करके न्यूजीलैंड की पारी 66वें ओवर में समेट दी। इस दौरान न्यूजीलैंड के 235 रन बना सका।

भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। रविंद्र जडेजा ने 22 ओवरों में 65 रन देकर 5 विकेट हासिल किया, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 18 ओवर 4 गेंद की गेंदबाजी में 4 विकेट हासिल करने में सफल रहे।

रविंद्र जडेजा का एक और पंजा

रविंद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों को एक बार फिर से एक ही ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। न्यूजीलैंड की पारी के 61वें ओवर में जडेजा ने सबसे पहले ईश सोढ़ी को एलबीडब्ल्यू आउट किया। उसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर मैट हेनरी को भी बिना खाता खोले अपना शिकार बनाया है। मैट हेनरी केवल दो दिन खेल कर पवेलियन लौट गए।

न्यूजीलैंड की टीम 200 रनों के आंकड़े के पार

न्यूजीलैंड की टीम ने 58 ओवरों की समाप्ति पर 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम में 60 ओवर की समाप्ति पर 6 विकेट होकर 205 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 64 रन और ईश सोढ़ी 3 रनों के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 2 और रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट झटक चुके हैं।

चायकाल तक का स्कोर : 6 विकेट पर 192 रन

न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे सत्र की समाप्ति तक चायकाल तक 6 विकेट खोकर 192 रन बना लिए थे। पहले सेशन में 92 रन पर 3 विकेट गंवाने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने इस सेशन में भी 100 रन जोड़कर तीन खिलाड़ियों को गंवा दिया। हालांकि इस सेशन में टीम ने थोड़ी तेज बल्लेबाजी की है और इस सत्र में यंग और मिचेल में अपनी शानदार हॉफ सेंचुरी पूरी की। दोनों के बीच 87 रनों की साझेदारी भी हुई।

रविंद्र जडेजा ने ग्लेन फिलिप्स को बनाया अगला शिकार

स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने ग्लेन फिलिप्स को 17 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल कर दिया और न्यूजीलैंड को एक के बाद एक लगातार 3 झटके दिए हैं । रविंद्र जडेजा ने अब तक 16 ओवरों की गेंदबाजी में 51 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए हैं। रविंद्र जडेजा ने 53 वें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड किया। 53 ओवरों की समाप्ति पर न्यूजीलैंड की टीम 6 विकेट खोकर 187 रन बना चुकी थी।

विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल बने जडेजा के दूसरे शिकार

यंग और मिचेल की साझेदारी तोड़ने के बाद रविंद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड को एक और झटका दिया और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल को तीन गेंद के भीतर पवेलियन की राह दिखाए। वह जडेजा की एक अच्छी गेंद पर बोल्ड हो गए और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 45 ओवरों की समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 159 रन हो गया है।

रविंद्र जडेजा ने तोड़ी मिचेल और यंग की साझेदारी

एक लंबी साझेदारी की ओर बढ़ रही मिचेल और यंग की साझेदारी को रविंद्र जडेजा ने तोड़ दिया। दोनों के बीच 151 गेंदों पर 87 रनों की साझेदारी हुई थी। विल यंग को रोहित शर्मा के हाथों कैच करा कर जडेजा ने उनकी 71 रनों की पारी को समाप्त किया। विल यंग ने इस दौरान चार चौके और दो छक्के लगाए थे।

विल यंग और डेरिल मिचेल ने संभाली पारी, शतकीय साझेदारी की ओर

तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने शुरुआती झटकों के बाद अपनी पारी को संवारना शुरू कर दिया है। विल यंग और डेरिल मिचेल के बीच अच्छी साझेदारी से न्यूजीलैंड की टीम में 43वें ओवर में 150 रनों का आंकड़ा पार कर दिया था। खबर लिखे जाने तक विल यंग 68 और डेरिल मिचेल 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिलहाल दोनों के बीच 80 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

विल यंग ने छक्के के साथ पूरी की हॉफ सेंचुरी

लंच के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विल यंग ने अपनी हॉफ सेंचुरी पूरी की।  उन्होंने वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर छक्का लगाकर अपना 50 पूरा किया। लंच के बाद टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी आसान हो रही है। बल्लेबाजों ने अब अपने रन बनाने की रफ्तार बढ़ा दी है।

न्यूजीलैंड की टीम ने लंच तक 3 विकेट खोकर बनाए 92 रन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सत्र का खेल खत्म हो गया है। भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर शिकंजा करने की कोशिश की है। लंच तक खेले गए 27 ओवरों में न्यूजीलैंड की टीम ने  3  विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं । भारत की ओर से अब तक वाशिंगटन सुंदर सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं । उन्होंने 8 ओवरों की गेंदबाजी में 1 मेडन ओवर डालते हुए 26 रन देखकर 2 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने अपनी घूमती हुई गेंदों पर न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है।

वाशिंगटन सुंदर ने रचिन रवींद्र को किया बोल्ड

न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज रचिन रवींद्र को वाशिंगटन सुंदर ने 20वें  ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड करके भारत को तीसरी सफलता दिलाई । वाशिंगटन सुंदर में शानदार गेंदबाजी करते हुए अब तक दो विकेट हासिल किए हैं। बाएं हत्थे बल्लेबाज रचिन रविंद्र 12 गेंद का सामना करते हुए केवल पांच रन बना सके। न्यूजीलैंड की टीम ने  25 ओवरों के समाप्ति पर 3 विकेट होकर 85 रन बना लिए हैं।  भारत के स्पिन गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पर अब धीरे-धीरे शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

कप्तान टॉम लैथम बने वॉशिंगटन सुंदर के शिकार

स्पिन गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर में 16 वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान टॉम लैथम को बोल्ड करके भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिलाई । 16 वें ओवर की समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट होकर 59 रन हो गया था। कप्तान टॉम लैथम के आउट होने के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज रचिन रविंद्र बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे हैं।

14वें ओवर में न्यूजीलैंड 50 रन के पार

न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लैथम और उनके साथ विल यंग सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने 14 ओवरों की समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया । 14वें ओवर के खत्म होने के बाद  न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लैथम  27 और विल यंग 17 रनों के स्कोर पर खेल रहे थे। फिलहाल दोनों ओर से स्पिन गेंदबाजी चल रही है और दोनों बल्लेबाज इत्मीनान के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं।

10 ओवर की समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर- 37/1

न्यूजीलैंड की टीम ने शुरुआती झटके के बाद पहले 10 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट खोकर 37 रन बना लिए थे। खबर लिखे जाने तक विल यंग 28 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि कप्तान टॉम लैथम  22 गेंद पर 20 रन बनाकर क्रीज में मौजूद थे। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा में अपने स्पिन गेंदबाजों को याद किया है। एक छोर से आर. अश्विन तो दूसरे छोर से वाशिंगटन सुंदर गेंदबाजी कर रहे हैं।

आकाशदीप ने न्यूजीलैंड को दिया पहला झटका

भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप ने न्यूजीलैंड को चौथे ही ओवर में तगड़ा झटका दिया, जब आकाशदीप की गेट पर डिवोन कान्वे एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। हालांकि उन्होंने इस फैसले को रिव्यू भी किया, लेकिन उनका रिव्यू बेकार चला गया।  अंपायर ने अपने फैसले को कायम रखा। डिवोन कान्वे ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 4 रन बनाए थे, जिसमें एक चौका शामिल था।

ये हैं दोनों टीमों के खिलाड़ी

टीमें:

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के।

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम बोले-

टॉम लैथम ने कहा कि हम बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। यह काफी अच्छी पिच है, उम्मीद है कि हम फिर से कुछ रन बनाएंगे और बाद में थोड़ा दबाव बनाएंगे। निश्चित रूप से इस खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमने पुणे में दूसरे टेस्ट से पहले इस बारे में बात की थी। हमने बैंगलोर में जो किया वह शानदार था, लेकिन हमें अपना ध्यान जल्दी से दूसरे टेस्ट पर लगाना पड़ा और कुछ भी नहीं बदला। यह खेल एक नया अवसर है। यह एक मजेदार खेल है - टेस्ट क्रिकेट। श्रीलंका में, मुझे नहीं लगता कि हमने इतना बुरा खेला। दुर्भाग्य से आप परिणाम के गलत पक्ष में पड़ सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि हमने पिछले दो हफ्तों में बहुत कुछ बदला है। हमने चीजों को सरल रखने और अपने ब्रांड का क्रिकेट खेलने की कोशिश की है। हम इस खेल में भी इसी तरह की उम्मीद कर रहे हैं। यह जितनी जल्दी हो सके सतह के अनुकूल होने के बारे में है। मिच सेंटनर को थोड़ा सा साइड स्ट्रेन है इसलिए उनकी जगह ईश सोढ़ी आए हैं। मैट हेनरी फिट हो गए हैं और वे टिम साउदी की जगह खेल रहे हैं।

रोहित शर्मा बोले-

रोहित शर्मा ने मैच के पहले कहा कि हम स्वीकार करते हैं कि हमने पूरी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। हमें उन चीजों को सुधारने का एक और मौका मिला है। यह अच्छी पिच लग रही है। उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द से जल्द रोक पाएंगे और फिर बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। हमारा ध्यान इस टेस्ट मैच पर है। हम इस टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करना चाहते हैं। अपने दिमाग में, आपको यह देखने की जरूरत है कि आगे क्या होने वाला है, लेकिन वर्तमान में रहना, आज हमें जो करना है..उस पर ध्यान केंद्रित करना और बाद में उन सभी चीजों के बारे में चिंता करना महत्वपूर्ण है। यह महत्वपूर्ण है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलें जो हमने इस सीरीज में नहीं खेला है। दुर्भाग्य से, बुमराह की तबीयत ठीक नहीं है, उनकी जगह सिराज को शामिल किया गया है।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

निजामाबाद में खौफनाक वारदात, दो मासूमों को मौसी के घर छोड़ा, फिर दंपती ने दी जान

हर सवाल का जवाब देंगे, अमित शाह ने विपक्ष को दी संसद में चर्चा की चुनौती, राहुल गांधी बोले- कोई दिलचस्पी नहीं

मेसी के केरल दौरे के विवाद में आया नया नाम, आखिर कौन हैं अमीरा आयशा बेगम? ईमेल में क्यों थी उनकी कॉपी?

शाह का लेक्चर नहीं सुनना... छात्रों पर एक्शन से गुस्से में विपक्ष, राहुल गांधी के 3 तीखे सवालों से गरमाई संसद