कोच गौतम गंभीर, विराट कोहली और अर्धशतक के बाद हर्षित राणा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

गौतम गंभीर का संदेश पड़ा भारी! विराट कोहली के साथ सेट होने के बाद हर्षित राणा का विकेट गिरने का ये है असली सच

India vs New Zealand: इंदौर में विराट कोहली और हर्षित राणा के बीच 99 रन की साझेदारी से भारत मजबूत था। 42 ओवर बाद गौतम गंभीर का संदेश आया फिर हर्षित राणा का विकेट गिरा और इसके बाद मैच का रुख बदल गया।

संजय सिंह बिष्ट

Gautam Gambhir's Message Harshit Rana: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार 18 जनवरी को तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला गया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में हुए इस मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को 41 रन से हराया और सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे इंटरनेशनल की द्विपक्षीय सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया।

बिना स्टार खिलाड़ियों के भी न्यूजीलैंड का कमाल

इस सीरीज में हैरान करने वाली बात यह रही कि न्यूजीलैंड की टीम केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर और जेकब डफी जैसे प्रमुख खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरी थी। इसके बावजूद माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में ब्लैक कैप्स ने जबरदस्त खेल दिखाया और भारत को उसके घरेलू मैदान पर सीरीज हराने में कामयाब रही।

कोहली–हर्षित की साझेदारी से जगी उम्मीद

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, लेकिन इसके बाद विराट कोहली और हर्षित राणा ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 99 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिससे करोड़ों भारतीय फैंस को जीत की उम्मीद नजर आने लगी। जब तक ये दोनों क्रीज पर मौजूद थे, भारत मैच में मजबूत स्थिति में दिख रहा था।

गंभीर का संदेश और बदला मैच का रुख

42 ओवर के बाद मैच में अचानक टर्निंग पॉइंट आया। हेड कोच गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम से ध्रुव जुरेल के जरिए मैदान पर कुछ संदेश भेजा। यह मैसेज क्या था, इसका खुलासा नहीं हो पाया, लेकिन इसके बाद मैच का पूरा समीकरण बदल गया। भारत को आखिरी 7 ओवर में 68 रनों की जरूरत थी और विराट कोहली बेहतरीन लय में बल्लेबाजी कर रहे थे।

हर्षित राणा का पहला अर्धशतक, फिर दो झटके

दूसरे छोर से हर्षित राणा भी आक्रामक अंदाज में खेल रहे थे। उन्होंने 41 गेंदों पर छक्का जड़ते हुए अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, उसी ओवर में वह कैच आउट हो गए। इसके बाद अगली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज भी पवेलियन लौट गए, जिससे भारत का मोमेंटम पूरी तरह टूट गया।

हर्षित राणा के आउट होने के बाद सारा दबाव विराट कोहली पर आ गया। उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरी तक संघर्ष करते रहे। विराट ने 108 गेंदों पर 124 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन एक शॉट मिस टाइम होने के कारण वह कैच आउट हो गए। उनके आउट होते ही भारत की उम्मीदें खत्म हो गईं और न्यूजीलैंड ने 41 रनों से मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली।

Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम

राम मनोहर लोहिया पुण्यतिथि: आजादी की लड़ाई से सामाजिक न्याय तक, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर

Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा-UP के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

होर्मुज में भारतीय नाविकों पर अटैक से भड़का भारत, MEA ने जारी किया बयान, बोले- तुरंत बंद हो जहाजों पर हमले

दिल्ली में आर-पार की लड़ाई! कांग्रेस का दिल्ली चलो कॉल, SC मार्च की तैयारी में नेता विपक्ष राहुल गांधी