स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबला के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। जहां भारतीय टीम बैकफुट पर दिखाई दे रही है। कीवी टीम ने दूसरे टीम का खेल पूरा होने तक 301 रन की बढ़त हासिल कर ली है। टीम ने दूसरी पारी के 53 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 198 रन बना लिए हैं। ऐसे में अब भारतीय टीम के लिए मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है।
लाइव अपडेट्स में हमारे साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद...
दूसरे दिन का खेल पूरी तरह न्यूजीलैंड के नाम रहा। कीवी टीम ने भारत पर अब तक 301 रन की बढ़त हासिल कर ली है। टीम ने दूसरी पारी के 53 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 198 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 9 रन और ब्लंडेल 30 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि टॉम लाथम ने 86 रनों की शानदार पारी खेली, विल यंग ने 23 रन बनाए और डेरिल मिशेल ने 18 रन बनाए।
वहीं भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 19 ओवरों में 56 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट टॉम लाथम के रूप में गिरा। भारत को वाशिंगनट सुंदर ने ये बड़ी सफलता दिलाई है। वह 86 रन बनाकर आउट हुए। 47 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 191/5 है।
लाथम और ब्लंडेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। न्यूजीलैंड ने 40 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना चुका है। लाथम 82 रन बनाकर खेल रहे हैं। वे शतक के करीब आ गए हैं। जबकि ब्लंडेल 20 रन बना चुके हैं। भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश है।
न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा। वाशिंगटन सुंदर ने डेरिल मिशेल को 23 गेंदों में 18 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। न्यूजीलैंड ने 31 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ 126 रन बनाए हैं।. टॉम लाथम 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। टॉम ब्लंडेल भी क्रीज पर मौजूद।
न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट रचिन रवींद्र के रूप में गिरा। वह केवल 9 रन बनाकर सुंदर का शिकार हुए। 22 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 90 रन बना लिए हैं। टॉम लाथम 39 रन और डेरिल मिचेल 1 रन बनाकर नाबाद हैं।
टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के साथ 85 रन बना लिए हैं। टॉम लाथम 37 रन और रचिन रवींद्र 7 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम को एक विकेट अश्विन और एक विकेट सुंदर ने दिलाई है।
न्यूजीलैंड का पहला विकेट डेवोन कॉनवे के रूप में गिर गया है। वह 25 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। भारत को पहली सफलता वॉशिंगटन सुंदर ने दिलाई। 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 37/1 है।
भारत 156 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई है। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट अपने नाम किए। भारत के लिए सबसे ज्यादा 38 रन रवींद्र जडेजा ने बनाए। जबकि यशस्वी जयसवाल ने 30 रन, शुभमन गिल ने 30 रन, ऋषभ पंत 18 रन और वाशिंगटन सुंदर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं अब न्यूजीलैंड के हाथ में 103 रनों की बढ़त है।
टीम इंडिया का आठवां विकेट रवींद्र जडेजा के रूप में गिरा, वह 38 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद नौवां विकेट आकाश दीप का गिरा। वे 6 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 45 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान के साथ 156 रन बनाए हैं।
लंच ब्रेक के बाद मैच शुरू हो गया है। भारत ने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान के साथ 126 रन बनाए हैं। रवींद्र जडेजा 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया अभी भी 133 रन पीछे है।
भारत ने लंच ब्रेक तक 38 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रवींद्र जडेजा 11 रन और वाशिंगटन सुंदर 2 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं पहला सेशन न्यूजीलैंड के नाम रहा। मिचेल सैंटनर ने 4 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 16 ओवरों में 36 रन दिए हैं। जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 2 विकेट झटके हैं और टिम साउदी ने एक विकेट हासिल किया है।
भारत का सातवां विकेट रवि अश्विन के रूप में गिर गया है। वह 5 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। क्रीज पर अब रवींद्र जडेजा के साथ अब वाशिंगटन सुंदर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के लिए सेंटनर ने अब तक 4 विकेट झटक लिए हैं। 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 103/2 है।
दूसरे दिन के खेल में भारत की पारी लड़खड़ाते हुए दिखाई दे रही है। एक के बाद एक विकेट गिरते जा रहे हैं। विराट कोहली के बाद यशस्वी जायसवाल 60 गें पर 30 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद अब भारत का पांचवां विकेट ऋषभ पंत के रूप में गिरा है। वह 19 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीच पर सरफराज खान और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर 85/5 है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट में भारत का तीसरा विकेट विराट कोहली के रूप में गिर गया है। विराट कोहली ने 9 गेंदों में 1 रन बनाए। क्रीज पर अब यशस्वी जायसवाल के साथ साझेदारी करने के लिए ऋषभ पंत मैदान में उतरे है।
दूसरे दिन के खेल में भारत को बड़ा झटका लगा है। शुभमन गिल आउट हो गए हैं। वह 48 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें सेंटनर ने अपना निशाना बनाया है।
भारत का स्कोर 1 विकेट पर 19 रन हो गया है। शुभमन गिल ने 26 रन बनाए हैं। जबकि यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच 96 गेंदों में 46 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत की तरफ से शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। भारत का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिर चुका है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे और फिलहाल भारत अभी 242 रन पीछे है।
नमस्कार! हमारे लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आप यहां भारत बनाम न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े अपडेट्स और लाइव स्कोर देख पाएंगे। हमारे साथ बने रहें।