भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को हराया  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND vs NZ 2nd T20 Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच शनिवार को क्राइस्टचर्च में खेला गया। भारत ने दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को हराकर 2-0 की बढ़त बना ली है। यह कुल 5 मैचों की सीरीज है।

राहुल उपाध्याय

IND vs NZ 2nd T20: भारत ने दूसरे टी-20 मैच में शनिवार को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे। 181 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 14.5 ओवर में 112 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से तिलक और नीतीश रेड्डी ने सातवें विकेट की साझेदारी में 30 बॉल पर 69 रन जोड़कर टीम को जीत दिला दी।

तिलक ने अपनी पारी में 26 गेंदों का सामना किया और 6 चौके और एक छक्का जमाया। नीतीश रेड्डी ने 13 गेंदों पर 26 रन बनाए। भारत के लिए तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 51 रन बनाए और जीताऊ पारी खेली।

IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी-20 मैच का कुछ ही देर में होगा टॉस 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला अब से कुछ ही देर बाद यानी दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं इस मैच का टॉस दोपहर 12 बजे होगा।

IND vs NZ 2nd T20: भारत ने जीता टॉस, गेंदबाजी का लिया फैसला

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस तरह से अब न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पदार्पण करने का मौका मिला है।

IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच हुआ शुरू

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है। भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर डाल रहे है। न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज के तौर पर टिम सीफर्ट और फिन एलन बैटिंग करने आए है।

IND vs NZ 2nd T20: पहले ओवर समाप्त, न्यजीलैंड का स्कोर 8 रन

पहले ओवर की समाप्ती के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 8 रन है। फिलहाल दूसरा ओवर प्रगति पर है।

IND vs NZ 2nd T20: भारत को अर्शदीप सिंह ने दिलाई पहली सफलता

भारत को अर्शदीप सिंह ने पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने टिम सीफर्ट के रूप में इस मैच में अपना पहला विकेट लिया है। फिलहाल न्यूजीलैंड का स्कोर 2 ओवर की समाप्ती के बाद 11 रन है।

IND vs NZ 2nd T20: डैरिल मिशेल और फिन एलन कर रहे बल्लेबाजी

डैरिल मिशेल और फिन एलन न्यूजीलैंड की तरफ से बैटिंग कर रही है। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

IND vs NZ 2nd T20: भुवनेश्वर कुमार ने भारत को दिलाई बड़ी सफलता 

न्यूजीलैंड को डैलिल मिशेल के रूप में दूसरा बड़ा झटका लगा है। भुवनेश्वर कुमार ने उनको आउट कर पवेलियन की राह दिखाई है।

प्रिंस यादव IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला जारी

भारत- न्यूजीलैंंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल क्रिकेट मैदान पर जारी है। न्यूजीलैंड के दो विकेट गिर गए है। फिलहाल फिन एलन और ग्लेन फिलिप्स बैटिंग कर रहे है। टीम का स्कोर 5 ओवर की समाप्ती के बाद 40 रन हो गया है।

IND vs NZ 2nd T20: भारत को प्रिंस यादव ने फिन एलन के रूप में दिलाई बड़ी सफलता

प्रिंस यादव ने न्यूजीलैंड का बड़ा झटका देते हुए फिन एलन को आउट किया है। फिन एलन बहुत खतरनाक बल्लेबाज है जो कभी भी मैच का पासा पलट सकते थें वो अब आउट हो चुके है।

IND vs NZ 2nd T20: न्यूजीलैंड पर भारत ने बनाया दबाव, गिरे तीन  विकेट 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने मजबूत पकड़ बनाई हुई है। न्यूजीलैंड के शुरूआती 3 बड़े झटके लग गए है। फिलहाल टीम का स्कोर 9 ओवर की समाप्ती के बाद 61 रन है।

IND vs NZ 2nd T20: न्यूजीलैंड का स्कोर पहुंचा तीन विकेट के नुकसान पर 66 रन, 10 ओवर हुए समाप्त 

भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड पर मैच के शुरू से ही दबाव बना दिया है। इस वजह से 10 ओवर की समाप्ती के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 66 रन बने है।

IND vs NZ 2nd T20: टीम इंडिया की दूसरे टी-20 मैच में शानदार पकड़ 

भारतीय टीम दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ दबदबा बनाई हुई है। हालांकि पिच स्लो है इस वजह से रन बनाने में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशानी हो रही है।

IND vs NZ live Score: न्यूजीलैंड की आक्रामक बैटिंग, स्कोर पहुंचा 90 के पार

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। टीम ने 13 ओवर की समाप्ती के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए है।

IND vs NZ live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 14 ओवर के बाद 104 रन

भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने 14 ओवर के बाद 104 रन बना लिए है। हालांकि टीम के तीन बड़े विकेट भी गिरे है। टीम आक्रामक अंदाज में बैटिग कर रही है।

IND vs NZ live Score: 15 ओवर की समाप्ती के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर पहुंचा तीन विकेट पर 115 रन  

15 ओवर की समाप्ती के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 115 रन पहुंच गया है। वहीं टीम के तीन विकेट गिर चुके है।

IND vs NZ live Update: 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर पहुंचा 133 रन

न्यूजीलैंड ने 16 ओवर की समाप्ती के बाद 133 रन बना लिए है हालांकि टीम के तीन विकेट भी गिर चुके है लेकिन टीम शानदार बैटिंग कर रही मुश्किल पिचो पर ग्लेन फिलिप्स और बेवॉन जैकब्स क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे है। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 70 गेंदों में 98 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

IND vs NZ live Update:  न्यूजीलैंड का स्कोर 17 ओवर के बाद 145 रन 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से दो बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया है।

IND vs NZ live Update: अर्शदीप सिंह ने ग्लेन फिलिप्स को किया आउट 

अर्शदीप सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे ग्लेन फिलिप्स को आउट कर बड़ी सफलता दिलाई है और रनों पर थोड़ा अंकुश भी लगा दिया है।

IND vs NZ live Update: न्यूजीलैंड को लगा पांचवा झटका

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने मजबूत पकड़ बनाई हुई है। फिलहाल न्यूजीलैंड टीम का पांच विकेट गिर चुके है। मिचेल सैंटनर और ब्रेसवेल क्रीज पर बैटिंग कर रहे है। 20वां ओवर प्रगति पर है और टीम का स्कोर 175 रन हो गए है।

IND vs NZ live Update: न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए दिया 181 रनों का लक्ष्य 

IND vs NZ live Update: न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 मैच में भारत को दिया 181 रन का टारगेट

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 मैच में भारत को 181 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इसके बाद पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए।

ग्लेन फिलिप्स ने 70 और बेवॉन जैकब्स ने 58 रनों की पारियां खेलीं। वहीं भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्‌डी को एक-एक विकेट मिला।

IND vs NZ live Update: भारत की पारी हुई शुरू

भारतीय जोड़ी दूसरे टी-20 मैच में बैटिंग करने के लिए मैदान पर उतर गई है। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करने मैदान पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा उतरे है। मैट हेनरी न्यूजैलैंंड की तरफ से गेंदबाजी कर रहे है।

IND vs NZ live Update: न्यूजैलैंड ने कराया पहला मेडन ओवर

भारत को पहले ओवर में कोई रन नहीं बना है। मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी का मुजायरा पेश करते हुए पहले ओवर में एक भी रन नहीं बनाने दिया है।

IND vs NZ live Update: भारत का स्कोर 2 ओवर के बाद 11 रन 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी-20 का मुकाबला जारी है। क्रीज पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन बल्लेबाजी कर रहे है। टीम का स्कोर 2 ओवर के बाद फिलहाल 11 रन हो गए है।

IND vs NZ live Update: भारत का स्कोर तीन ओवर के बाद 22 रन 

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भारत तेज शुरूआत दिलाई है, जिसके चलते 3 ओवर की समाप्ती के बाद टीम का स्कोर 22 रन हो गया है।

IND vs NZ live Update: 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 37 रन 

भारतीय टीम की आक्रामक बैटिंग जारी है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन बल्ले से लगातार अटैक कर रहे है और रन बना रहै।

IND vs NZ live Update: भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा दूसरा बड़ा झटका

न्यूजीलैंड ने भारत को दो बड़े झटके दे दिए है। संजू सैमसन के बाद अब वैभव सूर्यवंशी भी आउट हो चुके है। पावरप्ले खत्म हो चुका है और टीम का स्कोर 47 रन है।

IND vs NZ live Update: श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा कर रहे बैटिंग 

8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 54 रन हो गया है और दो विकेट भी गिर गए है। भारत को जीत के लिए इस मुकाबले में 181 रन बनाने है।

IND vs NZ live Update: भारत को लगा तीसरा बड़ा झटका 

अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को तीसरा बड़ा झटका लगा है। अभिषेक शर्मा को मिचेल सैंटनर ने कैच आउट कराकर पवेलियन की राह दिखाई। ऐसे में अब टीम इंडिया मुश्किल में आ गई है। भारत का स्कोर 9 ओवर की समाप्ती के बाद 56 रन हो गए है।

IND vs NZ live Update: क्रीज पर श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल कर रहे बैटिंग 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला जारी है। भारत को शुरूआती तीन बड़े झटके लग गए है। मैदान पर अब अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर बैटिंग कर रहे है। भारत का स्कोर 10 ओवर के बाद 66 रन हो गए है।

IND vs NZ live Update: अक्षर पटेल के रूप में भारत का पांचवा विकेट गिरा 

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम के पांच महत्वपूर्ण विकेट गिर चुके है। फिलहाल तिलक वर्मा और नमन धीर बैटिंग कर रहे है। भारत का स्कोर 11 ओवर के बाद 79 रन हो गए है।

IND vs NZ live Update: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम कर रही संघर्ष 

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम थोड़ी लड़खड़ा गई है। टीम ने 6 विकेट खो दिए है। भारत स्कोर 16 ओवर के समाप्ती के बाद महज 126 रन बने है। अभी टीम को जीत के लिए 24 गेंद में 55 रन बनाने होंगे। तीलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी बैटिंग कर रहे है।

IND vs NZ live Update: 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 135 रन 

भारत को जीत के लिए 18 गेंद पर 46 रन की जरूरत है। तीलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी बैटिंग कर रहे है।

IND vs NZ live Update:  रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दूसरा टी-20 मैच 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी-20 का मुकाबला जारी है। नीतीश कुमार रेड्डी और तीलक वर्मा बैटिंग कर रहे है। भारत को इस मैच को जीतने किए 12 बॉल में 29 रन चाहिए।

IND vs NZ live Update: नीतीश और तीलक वर्मा की जोड़ी ने भारत की जीत की बढ़ाई उम्मीद

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत जीत की तरफ अग्रसर है। नीतीश कुमार और तीलक वर्मा ने भारत को जीत की तरफ कदम बढ़ा दिया है।

IND vs NZ 2nd T20: भारत ने दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया 

भारत ने दूसरे टी-20 मैच में शनिवार को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे। 181 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 14.5 ओवर में 112 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से तिलक और नीतीश रेड्डी ने सातवें विकेट की साझेदारी में 30 बॉल पर 69 रन जोड़कर टीम को जीत दिला दी।

तिलक वर्मा ने अपनी पारी में 26 गेंदों का सामना किया और 6 चौके और एक छक्का जमाया। नीतीश रेड्डी ने 13 गेंदों पर 26 रन बनाए। भारत के लिए तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 51 रन बनाए और जीताऊ पारी खेली।

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?

कांग्रेस ने ECI के विरोध में रैली के बीच सांसदों को भेजा पत्र, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में रहने को कहा