क्रिकेट

IND vs ENG 3rd Test Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत-इंग्लैंड बराबरी पर

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया। दोनों टीमें तीसरे दिन तक बराबरी पर रही। अब खेल का फैसला दो दिनों में होना है। ऐसे में मुकाबला और रोमांचक हो गया है।

उज्जवल सिन्हा

India vs England Highlights, 3rd Test Day 3: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां भारत की पहली पारी 387 रन पर सिमट गयी। इंग्लैंड ने इससे पहले अपनी पहली पारी में 387 रन बनाये थे। शुरुआती पारी के बाद दोनों टीमों का स्कोर एक समान है। भारत के लिए लोकेश राहुल ने 100 जबकि ऋषभ पंत ने 74 और रविंद्र जडेजा ने 72 की शानदार पारी खेली। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स सबसे सफल गेंदबाज रहे।उन्होंने 84 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर को एक-एक सफलता मिली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 2 रन बनाए है। जैक क्रॉली 2 रन बनाकर नाबाद है। वहीं बेन डकेट बिना कोई गेंद खेले नाबाद हैं।

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल

पहली पारी के बाद मुकाबला अब भी बराबरी पर है और आने वाले दो दिन इस टेस्ट मैच की दिशा तय करेंगे। ऐसे में चौथे दिन का खेल और भी दिलचस्प होने वाला है, तो चलिए, अब आपसे मिलते हैं चौथे दिन के आग़ाज़ पर। दिन का आख़िरी ओवर बेहद अप्रत्याशित घटनाओं से भरा रहा। लेकिन जैसे ही खेल खत्म हुआ, तमाम खिलाड़ी मुस्कुराते हुए, हंसी-ठिठोली करते हुए मैदान से बाहर लौटते दिखे। ज़ैक क्रॉली की एक छोटी सी योजना कामयाब रही। वह सिर्फ़ एक ओवर खेलना चाहते थे, और उन्होंने वही किया।

गेंद को लीव करने के बाद वे पिच के आधे रास्ते तक निकल चुके थे, मानो खुद को खेल के भीतर बरक़रार रखने का जश्न हो। फिर रुककर उन्होंने अपने साथी, बेन डकेट का इंतज़ार किया। डकेट भी मुस्कुरा रहे थे, जैसे समझ रहे हों कि यह क्रॉली की एक निजी जीत है। तो इसी खुशनुमा पल के साथ दीजिए हमें इजाज़त। मिलते हैं चौथे दिन के खेल में, जहां असली कहानी आगे बढ़ेगी।

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: तीसरे दिन का खेल खत्म

तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। दोनों टीमें बराबरी पर है। इंग्लैंड ने दूसरी पारी के पहले ओवर में 2 रन बनाए हैं। जैक क्रॉली ने नाबाद 2 रन बनाए हैं। वहीं बेन डकेट बिना कोई गेंद खेले दूसरे छोर पर नाबाद रहे। जसप्रीत बुमराह ने दिन का एकमात्र ओवर फेंका।

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: इंग्लैंड के टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी

इंग्लैंड की टीम कुछ मिनटों के लिए बल्लेबाजी पर उतरी है। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी का आगाज जैक क्रॉली और बेन डकेट ने किया। इंग्लैंड के बल्लेबाज पूरा कोशिश करेंगे कि आज एक ओवर का ही खेल हो।

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: पहली पारी में भारत ने बनाए 387 रन

भारत ने पहली पारी में 387 रन बनाए। जिसमें केएल राहुल ने शतक जड़ा। केएल राहुल ने 100, ऋषभ पंत ने 74, रविंद्र जडेजा ने 72, करुण नायर ने 40, नीतीश रेड्डी ने 30 और वाशिंगटन सुंदर ने 23 रनों की पारी खेली। वहीं इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने 3, आर्चर ने 2, स्टोक्स ने 2 विकेट चटकाए।

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: 387 रन भारतीय टीम सिमटी

भारतीय टीम 387 रनों पर ऑल आउट हो गई है। भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों ने अपनी पहली पारी में 387 रन बनाए है। इंग्लैंड ने शानदार कमबैक करते हुए 387 रनों पर भारत को रोक दिया और एक रन का भी बढ़त नहीं लेने दिया।

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: बुमराह लौटे पवेलियन

387 के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह पवेलियन लौट गए हैं। बुमराह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। भारत ने इंग्लैंड के साथ स्कोर बराबर कर ली है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे। वहीं भारत ने भी अब 387 रन बना लिए हैं। अब देखना होगा कि भारत कितने रनों का लीड ले पाता है।

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: आकाश दीप हुए आउट

भारत को 8वां झटका आकाश दीप के रूप में लगा। आकाश दीप 7 रन बनाकर आउट हो गए। उनका कैच हैरी ब्रूक ने पकड़ा। हैरी ब्रूक ने स्लिप में शानदार कैच पकड़ते हुए आकाश दीप को चलता किया। भारतीय टीम अभी 385 रन बना चुकी है। वो इंग्लैंड से 2 रन पीछे हैं।

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: जडेजा हुए आउट

भारत को 7वां झटका जडेजा के रूप में लगा। जडेजा ने 72 रनों की पारी खेली। क्रिस वोक्स ने जडेजा को पवेलियन भेजा। भारत अभी इंग्लैंड से 11 रन पीछे है। भारत ने 376 रन बनाए हैं।

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: रविंद्र जडेजा का पचासा

रविंद्र जडेजा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 87 गेंदों पर अपना 5 चौके के सहारे अपना अर्धशतक बनाया। यह जडेजा का लगातार तीसरा अर्धशतक है। उन्होंने अपने अर्धशतक का जश्न तलवारबाजी से मनाया।

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: स्टोक्स ने रेड्डी को चलता किया

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने नीतीश रेड्डी को आउट करके टीम को छठी सफलता दिलाई है। भारतीय टीम को छठा झटका 326 के स्कोर पर लगा। भारत अभी भी 61 रनों से पीछे है। रेड्डी 30 रन बनाकर आउट हुए हैं। वाशिंगटन सुंदर रेड्डी की जगह बल्लेबाजी करने उतरे हैं।

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: दूसरे सेशन का खेल खत्म

दूसरे सेशन के बाद भारतीय टीम 316 रनों तक पहुंच गई है। जडेजा और रेड्डी के बीज छठे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हुई है। भारत अभी भी इंग्लैंड से 71 रनों से पीछे हैं। उम्मीद है इस सेशन में भारत के बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन करेंगे और लीड लेने में कामयाब रहेंगे। भारतीय टीम ने अभी तक 5 विकेट गंवाए हैं।

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: भारत का स्कोर 300 के पार

भारतीय टीम 300 के पार पहुंच गई है। छठे विकेट के लिए रविंद्र जडेजा और नीतीश रेड्डी ने लगभग 50 रनों की साझेदारी कर ली है। भारतीय टीम को यहां से लगभग 150 रन बनाने होंगे। तभी भारतीय टीम इस मुकाबले में आगे नजर आएगी।

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: केएल राहुल शतक के बाद आउट

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत को बड़ा झटका लगा है। शानदार शतक लगाने वाले केएल राहुल 100 रन पर आउट हो गए हैं। उनके आउट होने के साथ भारत का स्कोर 254/5 हो गया है। फिलहाल क्रीज पर नए बल्लेबाज मौजूद हैं और टीम संभलने की कोशिश में है।

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: इंग्लैंड में ऋषभ पंत के पिछले आठ पारियों के टेस्ट स्कोर

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में अपनी 22 पारियों में आठ बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। यह किसी भी नामित विकेटकीपर द्वारा इंग्लैंड में बनाया गया संयुक्त रूप से सबसे अधिक 50+ स्कोर है। इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी की बराबरी की है, जिन्होंने इंग्लैंड में 23 पारियों में आठ बार 50+ स्कोर बनाए थे।

  • 50
  • 146
  • 57
  • 134
  • 118
  • 25
  • 65
  • 74

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: पहले सेशन में भारत ने बनाए 103 रन

तीसरे दिन के पहले सेशन में 22.3 ओवर का खेल हुआ। इस दौरान भारतीय टीम ने 103 रन बनाए। अभी भारतीय टीम 139 रनों से पीछे है। भारतीय टीम ने 248 रन बनाए हैं। चौथे विकेट के लिए केएल राहुल और ऋषभ पंत के बीच 141 रनों की साझेदारी हुई है। दोनों ने मिलकर भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया है।

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: रन आउट हुए ऋषभ पंत

ऋषभ पंत के रूप में भारतीय टीम को चौथा झटका लगा है। ऋषभ पंत अपने ही कॉल पर आउट हो गए। उन्होंने 74 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। इस विकेट के साथ पहले सेशन का भी अंत हुआ।

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: इंग्लैंड में चार पारियों में राहुल-पंत ने तीन बार की शतकीय साझेदारी

राहुल और पंत ने अब इंग्लैंड में सिर्फ चार पारियों में तीन शतकीय साझेदारियां कर ली हैं। जो भारत के लिए किसी भी जोड़ी द्वारा सबसे ज़्यादा है। उन्होंने द ओवर में, लीड्स में और लॉर्ड्स में ऐसा किया है।

  • 204 द ओवल 2018
  • 195 लीड्स 2025
  • 116* लॉर्ड्स 2025

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज

  • 35 ऋषभ पंत
  • 34 विव रिचर्ड्स
  • 30 टिम साउदी
  • 27 यशस्वी जयसवाल
  • 26 शुभमन गिल

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: ऋषभ पंत का अर्धशतक

ऋषभ पंत ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। चोट के बाद भी पंत ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पंत ने 86 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 1 छक्के लगाए।

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: तीसरे दिन का खेल शुरू

तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। ऋषभ पंत और केएल राहुल को आज शानदार खेल दिखाना होगा और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाना होगा। आज का ही दिन तय करेगा कि इस मैच में आगे कौन है।

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: भारतीय बल्लेबाजों को संभलकर करनी होगी बल्लेबाजी

भारत के बल्लेबाजों को आज संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी। आज केएल राहुल और ऋषभ पंत से टीम को बहुत उम्मीदें होगी। वहीं उसके बाद टीम नीतीश रेड्डी और रविंद्र जडेजा से भी योगदान की उम्मीद करेगी। इसके बाद टीम में ज्यादा बल्लेबाज भी नहीं हैं।

IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: जल्द होगा तीसरे दिन का खेल शुरू

तीसरे दिन का खेल दोपहर 3.30 से शुरू होगा। पहले दो दिन में मुकाबला बराबरी पर रहा है। भारतीय टीम अभी 242 रनों से पीछे हैं। वहीं इंग्लैंड को बढ़त बनाने के लिए 7 विकेट और लेने हैं। आज का खेल मजेदार होगा। आज जो टीम अच्छा करेगी और इस मुकाबले में आगे हो जाएगी।

भाई साहब, आप बदल गए हैं... रेवती सुले के वेडिंग रिसेप्शन में खरगे ने ली PM मोदी की चुटकी, देखें वायरल VIDEO

मीटिंग कराई तो उल्टा लटका दिया जाएगा...अभिजीत दिपके का BJP पर गंभीर आरोप, बोले- हॉल मालिकों को मिलीं धमकियां

जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2... अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान

साला, भाई, भौजाई... सबकी JSSC में रैंक! कौन हैं अभय तिवारी, पोस्टर लेकर विधानसभा क्यों पहुंचे छात्र?

राज्यसभा में गूंजा आयुष्मान भारत का आर्थिक असर; भाजपा सांसद रजनीश अग्रवाल के सवाल पर सरकार का जवाब