India vs England Highlights, 3rd Test Day 1: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 251 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय जो रूट 99 रन और कप्तान बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाज़ कल दूसरे दिन पारी को आगे बढ़ाएंगे। इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ओपनर जैक क्रॉली 18 और बेन डकेट 23 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ओली पोप ने 44 रन की अहम पारी खेली, लेकिन वह भी लंबी पारी नहीं खेल सके। मिडिल ऑर्डर में हैरी ब्रूक सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। भारत की ओर से नितीश रेड्डी ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके, जबकि रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली। गेंदबाज़ों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को बड़े स्कोर से रोके रखा।
लॉर्ड्स में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार अनुशासन दिखाया। वहीं, इंग्लैंड की टीम 'बैजबॉल' की आक्रामक शैली से हटकर पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट खेलती नजर आई।
दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए संभलकर बल्लेबाज़ी की, लेकिन तीसरे सत्र में भारत को जसप्रीत बुमराह के रूप में पहली सफलता मिली। बुमराह ने मैच का अपना पहला विकेट लेकर भारत को राहत दिलाई। वहीं जो रूट पूरे दिन क्रीज पर टिके रहे और बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक 99 रन पर नाबाद लौटे। वह महज एक रन से शतक पूरा करने से चूक गए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहले दिन स्टंप्स तक 83 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 251 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी भले धीमी रही, लेकिन उन्होंने विकेट बचाकर खेल को स्थिरता दी।
पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। पहले दिन 83 ओवर का खेल हुआ। जिसमें इंग्लैंड की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। जो रूट 99 रनों पर नाबाद है। वहीं उनका साथ कप्तान बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर दे रहे हैं।
जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में अपनी पहली विकेट ले ली है। बुमराह ने ब्रूक को बोल्ड करके भारतीय टीम को चौथी सफलता दिलाई है। ब्रूक 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इंग्लैंड को 172 पर चौथा झटका लगा।
इंग्लैंड को तीसरा झटका ओली पोप के रूप में लगा। चाय के तुरंत बाद जडेजा ने ओली पोप को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच करवाकर चलता किया। ओली पोप 44 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड को तीसरा झटका 153 के स्कोर पर लगा।
इंग्लैंड ने दूसरे सेशन में कोई विकेट नहीं गंवाया। इस सेशन में इंग्लैंड ने 24 ओवर में 70 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड की टीम 49 ओवर में 153 रन बना ली है। इस दौरान अभी तक इंग्लैंड ने 2 विकेट गंवाया है। जो रूट 54 और ओली पोप 44 रन बनाकर खेल रहे है। नितीश रेड्डी ने भारत के लिए 2 विकेट चटकाए।
जो रूट में इंग्लैंड की पारी को पूरी तरह से संभाल लिया है। वो चायकाल तक 54 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 109 गेंदों का सामना किया है। इसके साथ ही वो भारत के खिलाफ 3000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
इंग्लैंड टीम ने दो विकेट गंवाने के बाद वापसी कर ली है। जो रूट और और ओली पोप क्रीज पर टिक गए हैं। रूट 30 औऱ पोप 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत भी अच्छी रही लेकिन 14वें ओवर में नितीश रेड्डी दोनों ओपनर को पवेलियन भेज दिया। पहले बेन डकेट को आउट किया और उसके बाद जैक क्रॉली को आउट किया। बेन डकेट 23 रन बनाकर आउट हुए। वहीं क्रॉली 18 रन बनाकर आउट हो गए। लंच तक जो रूट और ओली पोप ने संभलकर बल्लेबाजी और पारी को आगे बढ़ाया। जो रूट 24 और ओली पोप 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए नितीश रेड्डी ने 2 विकेट चटकाए।
नितीश रेड्डी ने एक ओवर में इंग्लैंड के दोनों ओपनर को वापस भेज दिया। पहले बेन डकेट और अब जैक क्रॉली को चलता किया। 44 के स्कोर पर इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा। डकेट 18 रन बनाकर आउट हो गए। रेड्डी ने एक ओवर में दो विकेट लेकर भारतीय टीम हावी होने का मौका दे दिया है।
भारतीय टीम को पहली सफलता नीतीश रेड्डी ने दिलाई है। रेड्डी ने बेन डकेट को आउट करके विकेट का खाता खोला। इंग्लैंड का पहला विकेट 43 के स्कोर पर गिरा। डकेट 23 रन बनाकर आउट हो गए।
इस टेस्ट में इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया है। जैक क्रॉली और बेन डकेट ने मिलकर शुरुआत एक घंटे में शानदार प्रदर्शन किया है। डकेट 19 और क्रॉली 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। 13 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 39 रन हुआ है।
लॉर्ड्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पहला ओवर जसप्रीत बुमराह को दिया है। बुमराह कुछ दिनों के रेस्ट के बाद इस मैच में खेल रहे हैं।
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अब टीम के ओपनर बल्लेबाज जैक क्रॉली और बेन डकेट क्रीज पर उतर गए हैं।
लॉर्ड्स में पहले इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करेगी। वहीं भारतीय टीम गेंदबाजी करते नजर आएगी। बुमराह की वापसी से गेंदबाजी बेहतर हो गई है। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। अभी से कुछ ही देर में मुकाबला शुरू होगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला गुरुवार से लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच के लिए दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव कर दिए हैं। इस सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर सीरीज में बराबरी कर ली है।
लॉर्ड्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो गई है। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में शामिल किया गया है। प्रसिद्ध कृष्णा के लिए शुरुआत के दो मुकाबले ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं। अब उनके जगह पर बुमराह को प्लेइंग में शामिल किया गया है। पिछले मैच में बुमराह को वर्क मैनेजमेंट के चलते आराम दिया गया था।
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। लॉर्ड्स में अब पहले बल्लेबाजी करते दिखेंगी इंग्लैंड की टीम।