क्रिकेट

IND vs ENG 1st Test, Day 1: पहले दिन समाप्ती तक टीम इंडिया का स्कोर 359/3, जायसवाल-गिल की शतकीय पारी, ऋषभ पंत का पचासा

INDIA vs ENGLAND 1st test, 1st day Live Score: हेडिंग्ले टेस्ट का पहले दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 101 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान गिल 127 रन व ऋषभ पंत 65 रन बनाकर नाबाद रहे।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs ENG 1st Test Day 1 live Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच आज 20 जून से खेला जा रहा है। आज से एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का आगाज हो गया है। भारतीय टीम इंग्लैंड में 2007 के बाज से कोई टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हुई है। 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में सीरीज अपने नाम की थी। भारत ने इंग्लैंड में केवल तीन टेस्ट सीरीज ही जीती है। जो 1971, 1986 और 2007 में जीत दर्ज की है।

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बनाए। इस दौरान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली। वहीं, केएल राहुल ने 42 रन बनाए। उपकप्तान ऋषभ पंत ने 65 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं।

IND vs ENG 1st Test Day 1 live: पहले दिन भारत ने बनाए 359 रन

हेडिंग्ले टेस्ट का पहला दिन भारत के बल्लेबाजों के नाम रहा। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बल्लेबाजों ने टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 359 पहुंचा दिया। इस दौरान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली। पहले विकेट के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान केएल राहुल को ब्रायडन कार्से 42 रन के स्कोर पर अपना शिकार बनाया। उनका कैच स्लिप में मौजूद जो रूट ने पकड़ा।

जिसके बाद टीम इंडिया के 92 रन के स्कोर पर डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन शून्य पर बेन स्टोक्स का शिकार बने। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 101 रन की पारी खेली। उन्हें कप्तान बेन स्टोक्स ने अपना दूसरा शिकार बनाया। वहीं, उपकप्तान ऋषभ पंत 65 के स्कोर पर नाबाद रहे।

IND vs ENG 1st Test Day 1 live: ऋषभ पंत की फिफ्टी

उपकप्तान ऋषभ पंत ने हेडिंग्ले में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। दूसरी तरफ कप्तान शुभमन गिल 126 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। टीम का स्कोर 82 ओवर के बाद 350/3 विकेट है।

IND vs ENG 1st Test Day 1 live: शुभमन गिल का शतक

शुभमन गिल ने कप्तान बनते ही शतक ठोक दिया है। उन्होंने 141 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए। दूसरी तरफ ऋषभ पंत 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 77 ओवर के बाद 312/3 विकेट है।

IND vs ENG 1st Test Day 1 live: जायसवाल को स्टोक्स ने भेजा पवेलियन

यशस्वी जायसवाल शानदार शतक लगाकर 101 रन के स्कोर पर बेन स्कोक्स का शिकार बने। स्टोक्स ने अपना दूसरा विकेट लिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उपकप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए हैं। दूसरी तरफ 63 के स्कोर पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया का स्कोर 53 ओवर के बाद 226/3 है।

IND vs ENG 1st Test Day 1 live: यशस्वी जायसवाल का शतक

यशस्वी जायसवाल ने हेडिंग्ले में अपना शतक पूरा कर दिया है। उन्होंने ये ऐतिहासिक शतक 143 गेंदों में पूरा किया। इसके साथ ही इंग्लैंड में अपना पहला शतक लगाया। दूसरी तरफ शुभमन गिल 57 के स्कोर पर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 209/2 विकेट है।

IND vs ENG 1st Test Day 1 live: यशस्वी जायसवाल ने पूरी की फिफ्टी

यशस्वी जायसवाल ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 96 गेंदों पर फिप्टी लगाई। दूसरी तरफ कप्तान शुभमन गिल 33 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। टीम इंडिया का स्कोर 35 ओवर के बाद 135/2 विकेट है।

IND vs ENG 1st Test Day 1 live: शुभमन गिल मैदान पर

साई सुदर्शन के विकेट के बाद कप्तान शुभमन गिल मैदान पर आए हैं। दूसरी तरफ सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल क्रीज में मौजूद है। इस वक्त कप्तान गिल 14 तो जायसवाल 46 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 116/2 पहुंच चुका है।

IND vs ENG 1st Test Day 1 live: साई सुदर्शन शून्य पर आउट

केएल राहुल के तुरंत बाद साई सुदर्शन भी अपना विकेट गंवा चुके हैं। उन्हें इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस हिसाब से साई सुदर्शन डेब्यू मैच में ही शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। अब लंच ब्रेक हो चुका है। पहले मैच के पहले सेशन में टीम इंडिया ने 92 के स्कोर पर अपने दो विकेट खो दिए हैं। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर शुभमन गिल आ चुके हैं।

IND vs ENG 1st Test Day 1 live: भारत को लगा पहला झटका

टीम इंडिया को केएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा। वो ब्रायडन कार्स की गेंद पर स्पिप में जो रूट को अपना कैच थमा बैठे। उन्होंने 78 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए साई सुदर्शन आए हैं। वो इस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू कर रहे हैं। दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

IND vs ENG 1st Test Day 1 live: बिना विकेट खोए टीम इंडिया का स्कोर 80 पार

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 23 ओवर के बाद 91/0 विकेट है। केएल राहुल 42 तो यशस्वी जायसवाल 41 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। दोनों खिलाड़ी समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

IND vs ENG 1st Test Day 1 live: टीम इंडिया का स्कोर 44/0

पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल समझदारी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। ड्रिंग्स ब्रेक तक टीम इंडिया का स्कोर 44/0 है। इस वक्त यशस्वी जायसवाल 27 और केएल राहुल 16 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं।

IND vs ENG 1st Test Day 1 live: यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल मैदान पर

पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम के बल्लेबाज मैदान पर उतर चुके हैं। हेडिंग्ले टेस्ट में टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करने के लिए आए हैं। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स पहले ओवर लेकर आए हैं। मैदान पर अच्छी धूप खिली हुई है। इस फायदा बल्लेबाजों को मिल सकते हैं।

IND vs ENG 1st Test Day 1 live: टीम इंडिया का हेडिंग्ले में रिकॉर्ड

इस मैदान पर उसने अपना पहला मैच साल 1952 में खेला था। लेकिन इस मुकाबले में टीम इंडिया का हार का मूंह देखना पड़ा था। ओवरऑल टीम इंडिया ने हेडिंग्ले के मैदान पर कुल 7 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया को 2 बार जीत का सामना करना पड़ा है। वहीं, 4 मुकाबलों में हार व 1 ड्रॉ रहा है। आखिरी बार भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ यहां पर 2021 के दौरान मैच खेला था। इस मैच में भी इंग्लैंड ने भारत को करारी शिकस्त दी थी। इन सब के बाद अब 20 जून को भारतीय टीम हेडिंग्ले पर अपना आठवां मुकाबला खेलेगी।

IND vs ENG 1st Test Day 1 live: पिच रिपोर्ट

इस मैदान की पिच पूरी तरह से हरी दिखाई दे रही है। ऐसे में लग रहा है कि मुकाबले के शुरुआती दिनों में गेंदबाज बल्लेबाजों के उपर हावी रहेंगे। बल्लेबाजों को इस मैदान पर रन बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। यहां पर जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को पिच में मौजूद नमी का फायदा मिल सकता है।

IND vs ENG 1st Test Day 1 live: भारत के लिए दो टेस्ट मैचों के बीच सबसे ज़्यादा मैच मिस करने वाले खिलाड़ी

  • 118 जयदेव उनादकट (2010-22)
  • 87 दिनेश कार्तिक (2010-18)
  • 83 पार्थिव पटेल (2008-16)
  • 77 करुण नायर (2017-25)*
  • 56 अभिनव मुकुंद (2011-17)

IND vs ENG 1st Test Day 1 live: करुण नायर 8 साल बाद खेलेंगे पहला टेस्ट

करुण नायर ने आखिरी टेस्ट 2017 में खेला था। अब उन्हें दोबारा टेस्ट मैच खेलने का मौका 8 साल बाद 2025 में इंग्लैंड में खेलने का मौका मिला।

IND vs ENG 1st Test Day 1 live: साई सुदर्शन का डेब्यू

स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू करेंगे। वह लीड्स में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे। उन्हें चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय कैप सौंपी।

IND vs ENG 1st Test Day 1 live: इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टोंग, शोएब बशीर

IND vs ENG 1st Test Day 1 live: भारतीय टीम का प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा