IND vs BAN 1st Test Live: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हो रहा है। भारत और बांग्लादेश दोनों ही टीमों के लिए ये टेस्ट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के लिए अहम हैं। बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बांग्लादेश अपने तीन गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर रहा है।
भारत-बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट का पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने पहली पारी में टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाए हैं। अश्विन 102 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जडेजा भी 86 रन बनाकर नाबाद रहे। साथ ही यशस्वी जयसवाल ने भी अर्धशतक जड़ा।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलते हुए अश्विन ने शानदार शतक जड़ दिया है। उनका यह टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा है। उनका बल्ला काफी तेजी से अपने होम ग्राउंड पर बोला है। उन्होंने 108 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
71 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 290 रन हो गए हैं। क्रीज पर इस समय रवींद्र जडेजा और अश्विन डटे हुए हैं। दोनों ही बल्लेबाज शानदार बल्लेबाजी करके बांग्लादेशी गेंदबाजों पर जमकर प्रहार कर रहे हैं।
रविचंद्रन अश्विन ने अपने होम ग्रांड पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ दिया। उनके बाद जडेजा ने भी शानदार फिफ्टी लगा दी है। दोनों खिलाड़ी बांग्लादेशी गेंदबाजों पर जमकर बरस रहे हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी भी हो गई है। भारत का स्कोर 273/6 है।
भारत के लिए अश्विन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। चेपॉक में उनका बेहतरीन खेल देखने मिल रहा है। भारत का स्कोर 200 रन के पार चला गया है। भारत ने 55 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान के साथ 219 रन बनाए हैं। क्रीज पर रवींद्र जडेजा और अश्विन मौजूद हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हो चुकी है।
भारत-बांग्लादेश टेस्ट के पहले दिन का तीसरा सेशन शुरू हो गया है। दूसरे सेशन तक टीम इंडिया का स्कोर 48 ओवर में 176/6 रन हुआ। क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं। भारत का स्कोर 50 ओवर के बाद 184/6 है।
भारत को लगा छठा झटका। बांग्लादेश के खिलाफ अब यशस्वी जायसवाल के बाद केएल राहुल भी पवेलियन लौट गए हैं। केएल राहुल ने 52 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मेहदी हसन ने आउट किया। उनके बाद अब क्रीज पर रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारत को बड़ा झटका लगा है। शानदरा बल्लेबाजी कर रहे यशस्वी जायसवाल 118 गेंद पर 56 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए हैं। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके जड़ें। उन्हें नाहिद राणा ने अपना शिकार बनाया है।
भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट में भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार खेल दिखाया है। भारत की पारी संभालते हुए उन्होंने अर्धशतक जड़ दिया है। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 136/4 है।
भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट का 35 ओवर का खेल हो चुका है। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल मौजूद हैं। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 132/4 है।
भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट का 30 ओवर का खेल हो गया है। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 112/4 है। इस समय भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों भारत की पारी को संभालने की कोशिश में जुटे हुए हैं। वहीं जायसवाल अपने अर्धशतक के भी करीब आ गए हैं।
भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट का दूसरा सेशन शुरू हो गया है। जहां ऋषभ पंत ने अपना विकेट गंवा दिया है। हसन महमूद ने उन्हें अपना शिकार बनाया है। वह 52 गेंद पर 39 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए हैं। अब क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल मौजूद है। भारत का स्कोर 26 ओवर के बाद 94/4 है।
भारत-बांग्लादेश टेस्ट के पहले दिन के खेल का दूसरा सेशन शुरू हो गया है। भारत के लिए क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल मौजूद है। पहले सेशन में टीम इंडिया ने 88/3 रन स्कोर किए थे।
भारत और बांग्लादेश के बीच लंच ब्रेक चल रहा है। अब तक भारत का स्कोर 23 ओवर में 88/3 हैं। इस दौरान ऋषभ पंत ने नाबाद 44 गेंदों में 5 चौके के साथ 33 रन बनाए है। इनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 62 गेंदों में 6चौके के साथ अब तक 37 रन बनाए हैं। भारत के तीनों अहम विकेट बांग्लादेश के गेंदबाज हसन महमूद ने लिए।
भारतीय टीम अब संभल कर आगे का मैच खेल रही है 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 86/3 है। इस दौरान ऋषभ पंत ने नाबाद 41 गेंदों में 5 चौके के साथ 33 रन बनाए है। इनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 62 गेंदों में 6चौके के साथ अब तक 37 रन बनाए हैं।
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 67/3 है। इस दौरान ऋषभ पंत ने 27 गेंदों में 3 चौके के साथ 21 रन बनाए है, तो वहीं दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल ने 46 गेंदों में 4चौके के साथ अब तक 28 रन बनाए हैं।
भारत ने तीन विकेट खोने के बाद अब भारतीय टीम के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत संभल कर अपनी पारियां खेल रहे है। बांग्लादेश की तरफ से ये तीनों अहम विकेट हसन महमूद ने लिए हैं। 13 ओवर में भारत का स्कोर 46/3 पर हैं।
हसन महमूद ने विराट कोहली को भी फील्ड पर टिकने नहीं दिया। हसन ने अपनी 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट को लिट्टन दास के द्वारा कैच आउट कराया। विराट कोहली 6 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अब क्रीज पर यशस्वी के साथ ऋषभ पंत साझेदारी कर रहे हैं।
रोहित शर्मा और शुभमन गिल जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के आउट होने के बाद अब भारत का स्कोर 8 ओवर में 34-2 पर है। इसमें विराट कोहली के 4 गेंदों में 6 रन शामिल है।
रोहित शर्मा के बाद अब फील्ड पर यशस्वी जायसवाल के साथ साझेदारी बनाने शुभमन गिल उतरे थे, लेकिन हसन महमूद ने उन्हें भी चलता कर दिया। हसन की सातवें ओवर की तीसरी गेंद में लिट्टन दास ने शुभमन गिल को कैच आउट कर दिया। शुभमन गिल 8 गेंद में 0 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अब फील्ड पर विराट कोहली उतरे है।
हसन महमूद की पांचवे ओवर की पहली गेंद में रोहित शर्मा आउट हो गए। रोहित शर्मा को बांग्लादेश के कप्तान शांतो ने कैच लपककर पवेलियन भेजा।
तीसरे ओवर की पहली गेंद पर गेंदबाजी कर रहे हसन ने रोहित के खिलाफ डीआरएस की मांग की लेकिन फैसला रोहित शर्मा के हक में रहा। तीसरे ओवर में रोहित और चौथे ओवर में यशस्वी के एक चौके के साथ टीम इंडिया का स्कोर अब 13-0 है।
दूसरे ओवर में हसन मोहम्मद गेंदबाजी के लिए उतरे है। हसन रोहित शर्मा पर ऑफ स्टंप के बाहर की तरफ से गेंद डाल रहे हैं। हालांकि रोहित सब्र से काम ले रहे है। हसन महमूद ने दूसरे ओवर में 2 रन दिए।
राष्ट्रगान के बाद पहले ओवर में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल फील्ड पर ओपनिंग कर रहे है। पहले बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद गेंदबाजी कर रहे है। पहले ओवर में भारत ने 1 रन बनाएं।
भारत की ओर से प्लेइंग 11 में ये खिलाड़ी उतरेंगे।
भारत - रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा, आर अश्विन, जसप्रित बुमरा, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।