भारत बनाम बांग्लादेश (सौजन्यः BCCI एक्स) 
क्रिकेट

IND vs BAN 1st T20 : भारत ने पहले टी20 में बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा, 12वें ओवर में ही खत्म कर दिया मैच

भारत और बांग्लादेश के बीच आज से टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला ग्वालियर में हो रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट के बाद टी20 में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करने के फिराक में है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच 7 विकेट से करारी शिकस्त दे दी है। ग्वालियर में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने भारत को जीत के लिए 128 रनों का टारगेट दिया था, जिसे भारत ने महज 11.5 ओवर में 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। इस मैच में पहले भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट झटकर बांग्लादेश को घुटनों पर ला दिया तो उसके बाद बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए मैच भारत की झोली में डाल दिया।

भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से दी शिकस्त

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के विरुद्ध ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 मैच में विरोदी टीम को 7 विकेट से करारी शिकस्त दे दी है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश की तरफ से मिले 128 रनों के टारगेट को महज 11.5 में हासिल कर लिया है।

10 ओवर का खेल खत्म, जीत के करीब पहुंचा भारत

बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में भारतीय टीम 10 ओवर्स में ही जीत के करीब पहुंच गई है। भारत ने आधे ओवर में ही 106 रन बना लिए हैं। अब टीम को बचे हुए 10 ओवर्स में 22 रनों की दरकार है।

भारत को 128 रन का टारगेट

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच ग्वालियर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जहां भारत के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को केवल 127 रन पर रोक दिया। भारत ने 19.5 ओवर में बांग्लादेश को ऑलआउट कर दिया। टीम इंडिया की तरफ से अर्शदीप सिंद और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ अब भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए 128 रनों की जरूरत है।

12 ओवर के बाद भारत का स्कोर

बांग्लादेश का चौथा विकेट मोहम्मदुल्लाह के रूप में गिरा। मयंक यादव ने उन्हें अपना शिकार बनाकर टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला विकेट झटका। जबकि पांचवां विकेट जाकिर अली का गिरा उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन पहुंचाया। वहीं नजमुल हुसैन शान्तो भी वाशिंगटन सुंदर के हाथों आउट होकर पवेलियन वापस चले गए हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 75/6 है।

7 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर

भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप ने परवेज हुसैन इमोन को भी पवेलियन लौटा दिया है। उनके बाद वरुण चक्रवर्ती ने तौहीद हृदोय को भी अपना शिकार बना दिया है। 7 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 42/3 है।

बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा

बांग्लादेश का पहला विकेट लिट्टन दास के रूप में गिरा है। अर्शदीप सिंह ने भारत को यह बड़ी सफलता दिलाई है। लिट्टन महज 4 रन बनाकर आउट हुए हैं। 2 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 14/1 है।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

लिट्टन दास (विकेटकीपर), परवेज हुसैन इमोन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम।

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), सूर्यकुमार यादव (सी), नितीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

नमस्कार! लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले से जुड़े हर अपडेट और लाइव स्कोर देखने के लिए हमारे साथ बने रहें।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा