हशमतुल्लाह शाहिदी और शुभमन गिल (फोटो- @BCCI) 
क्रिकेट

IND vs AFG: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत को दिया गेंदबाजी का न्योता, टीम इंडिया में हुए 3 बड़े बदलाव

IND vs AFG Playing XI: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच चेन्नई के चेपॉक में खेला जा रहा है, जहां पर अफगानिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs AFG 3rd ODI Toss Update: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच आखिरी वनडे मैच खेला जा रहा है। तीसरे ODI में मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीता। जिसके बाद उन्होंने भारत को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया। अब टीम इंडिया की नजर अफगान बल्लेबाजों को जल्द से जल्द आउट करने पर होगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम में 3 बड़े बदलाव हुए हैं।

प्रसिद्ध कष्णा, हर्ष दुबे और नितीश रेड्डी की हुई वापसी

चेन्नई में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने 3 बड़े बदलाव किए हैं। इसमें सबसे पहला नाम युवा खिलाड़ी हर्ष दुबे का है, जिनको कुलदीप यादव की जगह मौका दिया गया है। इससे पिछले वाले मैच में आराम दिया गया था। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी को केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा को अर्शदीप सिंह की जगह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के अंतिम मैच में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।

अफगानिस्तान की टीम में हुए 4 बदलाव

इस मुकाबले में भारत 3 तो अफगानिस्तान 4 बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। टॉस जीतने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। भारत में इस महीने हमेशा गर्मी रहती है। यहां का विकेट भी अच्छा लगा रहा है, जो कि सूखा और सख्त है। हमें उम्मीद है कि टीम को अच्छी शुरुआत मिलेगी। पिछले दो मुकाबले में हम वैसे नहीं खेल पाए जैसे खेलते हैं, उस दौरान कुछ गलतियां हुई। आज उम्मीद है कि हम वापसी करेंगी। नबी वापस आ गए हैं, अजमत खेल रहे हैं। जिया उर रहमान और फरीद मलिक भी टीम में हैं।"

भारत और अफगानिस्तान दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी और फरीद अहमद मलिक।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया की नजर 3-0 पर

भारतीय टीम ने शुभमन गिल की अगुवाई में अब तक अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया है। अब तक दोनों मैचों में भारतीय टीम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। चेन्नई में भारत इसी लय को बरकरार रखकर सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। वहीं, इस सीरीज में पहली बार है जब भारतीय टीम बाद में बल्लेबाजी करेगी।

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक

वैश्विक संकटों के बीच भारत का एजेंडा तय, सुधार और आतंकवाद पर रहेगा फोकस; UNGA में 26 सितंबर को संबोधन

IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

AI तकनीक ने दी आयुष्मान योजना को उड़ान, भारत में 33% आबादी को लाभ; योजना के 8 साल पूरे

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश