टीम इंडिया  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

टीम इंडिया में 4 अनफिट खिलाड़ियों की एंट्री, फिर क्यों नहीं मिला इन धुरंधरों को मौका? BCCI पर उठे सवाल

India vs Afghanistan Squad: अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में 4 अनफिट खिलाड़ियों के चयन पर उठे सवाल। जाने क्यों नजरअंदाज हुए फॉर्म में चल रहे युवा धुरंधर।

सृष्टि मौर्य

India T20 Squad Selection Controversy: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए BCCI ने मंगलवार को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया। हालांकि, टीम चयन के साथ ही कुछ सवाल भी खड़े हो गए हैं।

सबसे बड़ी बात ये है कि टीम में चार ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। इनमें ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के सीरीज में खेलने का फैसला उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

टीम में शामिल क्यों किया?

इन चारों खिलाड़ियों के करियर पर नजर डालें तो चोटों ने उन्हें काफी परेशान किया है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब इनके फिट होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है, तो इन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल करने की क्या जरूरत थी?

किसी खिलाड़ी के फिट होने के बाद भी उसे मैच की लय में लौटने के लिए समय की जरूरत होती है। जल्दबाजी में वापसी करने पर दोबारा चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में इन खिलाड़ियों को पूरी तरह फिट होने के बाद ही टीम में शामिल करना ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता था।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता था मौका

IPL 2026 में कई भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इनमें कुछ खिलाड़ियों के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव भी है। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को आजमाने का अच्छा मौका हो सकती थी।

जसप्रीत बुमराह की जगह भुवनेश्वर कुमार, वाशिंगटन सुंदर की जगह क्रुणाल पंड्या और नितीश कुमार रेड्डी की जगह मोहम्मद सिराज या मयंक यादव जैसे खिलाड़ियों पर विचार किया जा सकता था। वहीं, हर्षित राणा की जगह प्रिंस यादव को मौका देने का विकल्प भी मौजूद था।

तेज गेंदबाजी बन सकती थी मजबूत

अगर भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज और मयंक यादव जैसे गेंदबाज टीम में आते तो भारत की तेज गेंदबाजी यूनिट को और मजबूती मिल सकती थी। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में इन गेंदबाजों को आजमाना टीम मैनेजमेंट के लिए भविष्य की तैयारी के लिहाज से भी फायदेमंद हो सकता था।

हालांकि, चयनकर्ताओं ने इन विकल्पों के बजाय चोट से वापसी कर रहे खिलाड़ियों पर भरोसा किया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या BCCI ने फिटनेस को लेकर जरूरी सावधानी नहीं बरती?

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत की टीम

  1. श्रेयस अय्यर (कप्तान)

  2. अभिषेक शर्मा

  3. वैभव सूर्यवंशी

  4. संजू सैमसन (विकेटकीपर)

  5. ईशान किशन (विकेटकीपर)

  6. तिलक वर्मा (उप-कप्तान)

  7. शिवम दुबे

  8. नितीश कुमार रेड्डी

  9. अक्षर पटेल

  10. वाशिंगटन सुंदर

  11. वरुण चक्रवर्ती

  12. रवि बिश्नोई

  13. जसप्रीत बुमराह

  14. अर्शदीप सिंह

  15. हर्षित राणा

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली ये T20 सीरीज टीम इंडिया के लिए खिलाड़ियों के संयोजन और आगामी टूर्नामेंट्स की तैयारी के लिहाज से अहम होगी। लेकिन उससे पहले चयनकर्ताओं के सामने खिलाड़ियों की फिटनेस और सही समय पर वापसी का सवाल जरूर रहेगा।

NHAI टोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक्शन

गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार

बारिश से बेहाल होंगे कई राज्य, यूपी-बिहार-उत्तराखंड से ओडिशा तक IMD का बड़ा अलर्ट, 7 राज्यों में बाढ़ का खतरा

आतंकवादी कभी धार्मिक नहीं हो सकता, सलमान खुर्शीद के बयान से गरमाई सियासत; तीन तलाक पर बोले- राहुल से करें बात