India vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Match Highlight: भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर जिम्बाब्वे के सामने 257 रन का विशाल टारगेट खड़ा कर दिया। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना सकी। इस हिसाब से इस अहम मुकाबले को भारत ने 72 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।
इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 विश्वकप 2026 का सबसे बड़ा व ओवरऑल टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं, टीम इंडिया के लिए ये स्कोर टी20 विश्व कप के इतिहास का भी सबसे बड़ा स्कोर साबित हुआ। अब जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 रन बनाने होंगे। हालांकि क्रिकेट में कुछ भी असंभव नहीं है, लेकिन वर्तमान परस्थितियों को देखते हुए इस लक्ष्य को हासिल करना जिम्बाब्वे की टीम के लिए काफी मुश्किल होगा।
भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल रहे। ईशान किशन ने 24 गेंदों पर 38 रन जबकि संजू सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों पर तेज 33 रन जोड़े। अंत में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने आक्रामक अंदाज दिखाया। हार्दिक ने 23 गेंदों में 50 रन की तूफानी पारी खेली, वहीं तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 44 रन बनाकर टीम का स्कोर मजबूत किया।
इस मुकाबले में एक तरफ जहां जिम्बाब्वे के बल्लेबाज एक के बाद एक अपना विकेट गंवाते रहे। वहीं, ब्रायन बेनेट ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, लेकिन ये होनहार बल्लेबाज शतक से चूक गया। बेनेट 59 गेंदों पर 97 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी ये पारी इस अहम मुकाबले में सराहनीय है। के अलावा जिम्बाब्बे के लिए सबसे ज्यादा 31 रन कप्तान सिकंदर रजा ने बनाए।
गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनकी इकोनॉमी महज 6 की रही। वहीं, वरुण चक्रवर्ती, उपकप्तान अक्षर पटेल और अंत में शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला।