ध्रुव जुरेल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ध्रुव जुरेल का शतक, भारत ए ने 4 विकेट पर बनाए 403 रन

India A vs Australia A: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले में ध्रुव जुरेल ने शतकीय पारी खेली। ध्रुव ने नाबाद 113 रनों की पारी खेली।

उज्जवल सिन्हा

India A vs Australia A, 1st Unofficial Test: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने तीसरे दिन के समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर 403 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम के लिए ध्रुव जुरेल ने नाबाद शतकीय पारी खेली और देवदत्त पडिक्कल 86 रन बनाकर नाबाद रहे।

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के नाबाद 113 रनों की पारी खेली। जुरेल के इस पारी के बदौलत ही भारतीय टीम 403 तक पहुंच सकी। जुरेल ने 132 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के मारे हैं। कल के बल्लेबाज एन जगदीशन (64), बी साई सुदर्शन (73) और देवदत्त पडिक्कल (नाबाद 86) ने अर्धशतक जड़े। हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर (08) नाकाम रहे। भारत ए अब भी ऑस्ट्रेलिया ए से 129 रन से पिछड़ रहा है जिसने सैम कोंस्टास (109) और जोश फिलिप (नाबाद 123) के शतक से पहली पारी छह विकेट पर 532 रन बनाकर घोषित की थी। अब सिर्फ एक दिन का खेल बचा है और यह मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। दोनों टीम 23-26 सितंबर तक इकाना स्टेडियम में दूसरा चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट खेलेंगी जिसके बाद कानपुर में तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला खेली जाएगी।

जगदीशन और सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी

भारत ए ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 116 रन से की। कल के नाबाद बल्लेबाजों जगदीशन और सुदर्शन की जोड़ी ने पारी को आगे बढ़ाया लेकिन मेजबान टीम को जल्द ही झटका लगा। पिछले महीने इंग्लैंड में भारतीय टेस्ट टीम में शामिल जगदीशन 113 गेंद में सात चौके और एक छक्के से 64 रन बनाने के बाद जेवियर बार्टलेट की गेंद पर फिलिप को कैच दे बैठे।

मेजबान टीम को सुदर्शन और पडिक्कल ने 76 रन की साझेदारी करके मजबूती दी। इस साझेदारी में अधिकांश रन तमिलनाडु के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुदर्शन ने बनाए जिन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट पदार्पण किया था। वह हालांकि पारी के 59वें ओवर में कोनोली की गेंद पर पगबाधा हो गए।

श्रेयस अय्यर के लिए राह हुई मुश्किल

भारत ए के कप्तान अय्यर के पास हाल ही में राष्ट्रीय टीम से अनदेखी से पहले अच्छा मौका था और वह अगले महीने की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच की श्रृंखला से पूर्व खुद को साबित कर सकते थे। अय्यर हालांकि मौके का फायदा नहीं उठा पाए और सिर्फ आठ रन बनाकर 62वें ओवर में पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर कोरी रोचिचियोली का शिकार बने।

जुरेल और पडिक्कल ने इसके बाद पारी को संभाला और स्टंप तक मेहमान टीम के गेंदबाजों को और सफलता हासिल नहीं करने दी। जुरेल और पडिक्कल पांचवें विकेट के लिए 181 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। पडिक्कल ने 178 गेंद क अपनी पारी में आठ चौके जड़े हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज