शरफुद्दौला (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के मैच में बांग्लादेशी अंपायर, शरफुद्दौला को लेकर मचा कोहराम...तो BCB ने दिया जवाब

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे में तीसरे अंपायर शरफुद्दौला की नियुक्ति पर विवाद खड़ा हुआ। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट किया कि वह ICC के कॉन्ट्रैक्ट अंपायर हैं और BCB का कोई हस्तक्षेप नहीं है।

उज्जवल सिन्हा

Bangladesh Umpire In India-New Zealand Game: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में तीसरे अंपायर की भूमिका निभा रहे बांग्लादेश के शरफुद्दौला इब्ने शाहिद सैकत को लेकर विवाद खड़ा होने लगा था। आलोचनाओं को बढ़ता हुआ देखकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

सैकत इस मुकाबले में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से न्यूट्रल अंपायर के तौर पर आधिकारिक ड्यूटी पर हैं। हालांकि, उनकी नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है, जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत में अपने खिलाड़ियों और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और ICC से टूर्नामेंट के मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने का अनुरोध किया है।

क्यों शामिल हुआ बांग्लादेशी अंपायर?

BCB के अंपायर विभाग के चेयरमैन इफ्तेखार रहमान ने स्पष्ट किया कि शरफुद्दौला का बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कोई सक्रिय अनुबंध नहीं है। उन्होंने क्रिकबज से बातचीत में कहा, “वह ICC के कॉन्ट्रैक्ट वाले अंपायर हैं। जब भी उन्हें ICC से कोई असाइनमेंट मिलता है, तो वह स्वतः ही BCB की जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाते हैं। ऐसे मामलों में हमें कोई NOC जारी करने की आवश्यकता नहीं होती।”

बांग्लादेश को लेकर इतना बवाल क्यों?

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब भारत और बांग्लादेश के बीच खेल और राजनीति दोनों स्तरों पर तनाव देखा जा रहा है। हाल ही में IPL 2026 सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को साइन करने और बाद में उनका कॉन्ट्रैक्ट रद्द किए जाने के फैसले ने स्थिति को और जटिल बना दिया।

इस घटनाक्रम के बाद बांग्लादेश में अधिकारियों और पूर्व खिलाड़ियों ने नाराज़गी जताई और ICC से 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत से बाहर कराने की मांग की। हालांकि, ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC ने इस अनुरोध को खारिज कर दिया है। इन तमाम परिस्थितियों के बीच भारत–न्यूजीलैंड वनडे में शरफुद्दौला की तीसरे अंपायर के रूप में मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है, जबकि BCB का कहना है कि यह पूरी तरह ICC का फैसला है और बोर्ड की इसमें कोई भूमिका नहीं है।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू