क्रिकेट

IND vs NZ Final: ग्लेन फिलिप्स ने हवा में छलांग लगाकर लिया हैरतअंगेज कैच, कीवी भी मैदान में दिखा उड़ते; देखें Video

न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शॉर्ट कवर पर अपने बाएं हाथ से एक शानदार फ्लाइंग कैच लेकर भारतीय ओपनर शुभमन गिल और दुनिया को चौंका दिया।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शॉर्ट कवर पर अपने बाएं हाथ से एक शानदार फ्लाइंग कैच लेकर भारतीय ओपनर शुभमन गिल और दुनिया को चौंका दिया। यह घटना 19वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई थी। मिचेल सेंटनर ने गिल को ऑफ स्टंप के बाहर एक गेंद फेंकी, जिसे गिल ने जोर से ड्राइव किया। गेंद फिलिप्स के ऊपर से ऊंची और तेज़ जा रही थी, लेकिन फिलिप्स ने शानदार तरीके से हवा में कूदते हुए उसे पकड़ लिया।

फिलिप्स ने भारत के खिलाफ इससे पहले पिछले मुकाबले में भी विराट कोहली का कैच पकड़कर सबको चौंका दिया था। पिछले कुछ सालों में फिलिप्स ने खुद को दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में साबित किया है। हालांकि उन्होंने कुछ आसान कैच भी छोड़े हैं, लेकिन उन्होंने शानदार कैच से इनकी भरपाई की है।ट

फिलिप्स के कैच ने न्यूजीलैंड को वापस मैच में लाया

फिलिप्स का यह कैच न्यूजीलैंड को फिर से वापस मैच में ले आया। यहां से न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय टीम पर दवाब बनाना शुरू कर दिया। जब गिल आउट हुए उससे पहले भारत का स्कोर 19वें ओवर में 105/0 था और गिल 31 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उसके बाद सेंटनर की गेंद पर फिलिप्स ने शानदार कैच पकड़कर गिल को वापस भेजा।

ग्लेन फिलिप्स के इस कैच ने बताया कि वो फील्डिंग से भी मैच में वापसी कर सकते हैं। इस टूर्नामेंट में फिलिप्स ने कई शानदार कैच पकड़े हैं। जबकि कुछ कैच छूट भी हैं। इस मैच में भारत ने चार कैच छोड़े थे। अब भारतीय टीम का का ड्रॉप कैच की संख्या 11 हो गई है।

गिल के बाद विराट भी जल्दी में हुए आउट

गिल की जगह विराट कोहली क्रीज पर आए और फिलिप्स के कैच के तीन बॉल बाद ही माइकल ब्रेसवेल ने उन्हें LBW आउट कर दिया। भारतीय नंबर तीन ने फुल बॉल को लेग साइड में फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन बॉल मिडिल स्टंप की लाइन में जाकर लगी। उनका रिव्यू रद्द कर दिया गया और भारत 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 106/2 पर लड़खड़ा रहा था। उसके बाद रोहित शर्मा भी आउट हो गए। 122 पर तीसरा विकेट गिरा।

न्यूजीलैंड की पारी का हाल

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए। जिसमें विल यंग ने 15, रचिन रविंद्र ने 37, केन विलियमसन ने 11, डेरिल मिचेल ने 63, टॉम लेथम ने 14, ग्लेन फिलिप्स ने 34 और माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 53 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 2, वरुण चक्रवर्ती ने 2, मोहम्मद शमी ने 1 और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट चटकाए।

पुलिस स्मृति दिवस आज: 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए थे 10 जवान, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल