IND A vs SL A Tri Series Final Today Match Toss Update: श्रीलंका में आयोजित हो रही ट्रॉई नेशन सीरीज 2026 अब अपने अंतिम चरण पर है। आज यानी 21 जून को दांबुला ने श्रीलंका ए और भारत ए के बीच खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। इस खिताबी मुकाबले में श्रीलंका ए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी। इस मुकाबले की काफी रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।
दांबुला के रंगीरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद है। लीग चरण में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच जीता था, जिससे खिताबी भिड़ंत और भी रोमांचक हो गई है। इस मैच से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें टिकी हैं। शानदार प्रतिभा के बावजूद उनका प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में लगातार नहीं रहा है, ऐसे में फाइनल में उनसे मैच जिताऊ पारी की उम्मीद की जा रही है।
इंडिया ए की बल्लेबाजी में कप्तान तिलक वर्मा और रुतुराज गायकवाड़ की भूमिका भी बेहद अहम रहने वाली है। दोनों खिलाड़ी बड़े मैचों का अनुभव रखते हैं और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभालने की क्षमता रखते हैं। वहीं, गेंदबाजों से भी अनुशासित प्रदर्शन की उम्मीद होगी, ताकि टीम हर विभाग में बेहतर खेल दिखाते हुए खिताब पर कब्जा जमा सके।
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
भारत ए: प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शिगडे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर।
श्रीलंका ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, मोहम्मद शिराज, विजयकांत वियास्कंथ, दुलज समुदिथा, कुगथास मथुलन।