स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Women's T20 WC 2026: भारतीय महिला टीम अंक तालिका में किस नंबर पर? कब और किससे होगी अगला मैच, देखें शेड्यूल

T20 World Cup Points Table: महिला टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराकर शानदार शुरुआत की। जीत के बावजूद बेहतर नेट रन रेट के कारण ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर, जबकि भारत दूसरे स्थान है।

संजय सिंह बिष्ट

ICC Women T20 World Cup 2026 Points Table: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने बेहतरीन अंदाज में अपने अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 64 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। टीम इंडिया की इस जीत में बल्ले से स्मृति मंधाना और गेंद से दीप्ति शर्मा ने अहम भूमिका निभाई।

दीप्ति शर्मा ने अपनी जादुई गेंदबजी से पाकिस्तान बल्लेबाजों को निरंतर अंतराल में झटका दिया। यही कारण रहा कि पाकिस्तानी महिला टीम भारत के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने से चूक गई। दीप्ति शर्मा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया को प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फायदा मिलते हुए दिख रहा है। वहीं, कुछ टीमों के लिए भारत की जीत से परेशानी भी बढ़ी है।

ग्रुप-ए में भारत मजबूत स्थिति में

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के मौजूदा संस्करण में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय महिला टीम ग्रुप-ए का हिस्सा है, जिसमें पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स और दक्षिण अफ्रीका भी शामिल हैं। ग्रुप चरण के शुरुआती मुकाबलों के बाद भारत, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। वहीं पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और दक्षिण अफ्रीका को अब भी पहली जीत का इंतजार है।

ऑस्ट्रेलिया टॉप तो भारत दूसरे स्थान पर

ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत और बांग्लादेश के खाते में दो-दो अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। भारतीय टीम दूसरे और बांग्लादेश तीसरे पायदान पर है। सभी टीमों ने अब तक एक-एक मैच खेला है। दूसरी ओर ग्रुप-बी में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज ने अपने शुरुआती मुकाबले जीतकर दो-दो अंक हासिल किए हैं। न्यूजीलैंड, आयरलैंड और श्रीलंका की टीमों को अभी पहली जीत नहीं मिली है।

इस टीम से होगा अगला मैच

भारतीय महिला टीम अब 17 जून को अपने अगले मुकाबले में नीदरलैंड्स का सामना करेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा। टीम इंडिया की नजर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करने पर होगी। इसके बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ भी मैदान में उतरना है। इन मुकाबलों में प्रदर्शन से यह तय होगा कि भारतीय टीम इस विश्व कप में खिताब की कितनी बड़ी दावेदार है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?