भारत के बिना खेली जाएगी Champions Trophy 2025!  
क्रिकेट

हाइब्रिड मॉडल के लिए पाकिस्तान को मनाने में जुटा ICC, भारत के बिना टूर्नामेंट का आयोजन असंभव

चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है। जिसके बाद आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल तलाशना शुरू कर दिया है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है। जिसके बाद आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल तलाशना शुरू कर दिया है। ऐसे में आईसीसी पाकिस्तान को मनाने में जुटा है कि हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार हो जाए। भारत के पाकिस्तान जाने से मना करने के बाद टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा में देर हो रही है।

आईसीसी के कार्यकारी बोर्ड सदस्य बढ़े हुए वित्तीय प्रोत्साहन के वादे के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अगले साल की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल स्वीकार करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। आईसीसी इस जटिल मुद्दे का समाधान ढूंढने के लिए मंगलवार को अपने कार्यकारी बोर्ड की बैठक बुलाने वाली है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने कहा, ‘‘पीसीबी ने कड़ा रुख अपनाया है और हाइब्रिड मॉडल के तहत टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं करना चाहता है। इसलिए अब गतिरोध को समाप्त करने के लिए उन्हें अतिरिक्त वित्तीय प्रोत्साहन की पेशकश की जा रही है।''

उन्होंने कहा, ‘‘संभावना है कि कल (मंगलवार) तक बोर्ड प्रतिनिधियों की वर्चुअल चर्चा के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी के आयोजन और प्रारूप को लेकर चीजें काफी हद तक साफ हो जायेंगी। '' सूत्र ने कहा कि पीसीबी को भारत के मैचों को यूएई में खेलने की अनुमति देने के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रोत्साहन स्वीकार करने के लिए कहा जा रहा है। भारत अगर फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो फाइनल दुबई में खेला जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘पीसीबी ने अब तक ऐसे सभी कदमों का विरोध किया है और इस बात पर जोर दिया है कि यदि भारत पाकिस्तान में खेलने को इच्छुक नहीं है तो यह उनकी समस्या है क्योंकि भाग लेने वाले अन्य छह देशों को पाकिस्तान में खेलने में कोई समस्या नहीं है। पीसीबी इस बात पर जोर दे रहा है कि अगर हाइब्रिड मॉडल अपनाया जाता है तो भी भारत बनाम पाकिस्तान मैच और फाइनल लाहौर में खेले जाये। जाहिर है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस पर सहमत नहीं होगा। वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के साथ सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला भी दुबई में खेलना चाहता है।''

पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने अब तक कार्यक्रम की घोषणा में देरी पर कोई टिप्पणी करने से परहेज किया है, लेकिन उन्होंने हाइब्रिड मॉडल को नकारते हुए कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।

भाषा इनपुट के साथ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी