अभिषेक शर्मा और साहिबजादा फरहान (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC T20I Ranking में अभिषेक शर्मा अब भी टॉप पर, साहिबजादा फरहान ने दूसरे पायदान पर लगाई छलांग

Abhishek Sharma News: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल तेज हो गई। एक चयनकर्ता ने इस्तीफे के बाद बाबर आजम पर बड़ा खुलासा किया।

संजय सिंह बिष्ट

ICC T20I Ranking: भारतीय स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फिलहाल टी20आई रैंकिंग में 874 रेटिंग अंकों के साथ नंबर-1 पर कायम हैं। हालांकि उनकी बढ़त अब सुरक्षित नजर नहीं आ रही। पाकिस्तान के धाकड़ ओपनर साहिबजादा फरहान ने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें कड़ी टक्कर दे दी है। फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 383 रन बनाए और पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन शतक जड़ा।

वह इस टूर्नामेंट में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। इसी प्रदर्शन की बदौलत वह एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग अब 848 हो गई है और वह अभिषेक से सिर्फ 26 अंक पीछे हैं।

टॉप-10 में चार भारतीय बल्लेबाज

सुपर-8 चरण के बाद बल्लेबाजों की रैंकिंग में कई बदलाव हुए हैं। ईशान किशन को एक स्थान का फायदा हुआ है और अब वह चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। तिलक वर्मा ने भी एक पायदान की छलांग लगाकर छठा स्थान हासिल किया है। वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह सातवें नंबर पर खिसक गए हैं। इंग्लैंड के जोस बटलर भी नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस आठवें स्थान पर हैं, जबकि जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट छह स्थान की छलांग लगाकर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजों में वरुण नंबर-1

गेंदबाजों की सूची में भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अब भी शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं, लेकिन उनकी बढ़त घटकर 18 रेटिंग अंक रह गई है। टूर्नामेंट में 12 विकेट लेने वाले वरुण को पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद से कड़ी चुनौती मिल रही है, जो दो पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सातवें स्थान पर पहुंचकर भारत के लिए राहत लेकर आए हैं।

ऑलराउंडरों में हार्दिक दूसरे स्थान पर

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा नंबर-1 पर बने हुए हैं। भारत के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने एक स्थान की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है और सैम अयूब को पीछे छोड़ दिया है। वहीं शिवम दुबे दो स्थान नीचे खिसककर नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा