स्मृति मंधाना (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC ने चुनी 2024 की महिला टी20I टीम ऑफ द ईयर, स्मृति मंधाना के साथ इन भारतीय महिला खिलाड़ियों को मिली जगह

आईसीसी ने महिला टी20आई टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में आईसीसी ने उन महिला खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिन्होंने साल 2024 में शानदार प्रदर्शन के दम पर अपनी टीम को जीत दिलाई है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी ने महिला टी20आई टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में आईसीसी ने उन महिला खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिन्होंने साल 2024 में शानदार प्रदर्शन के दम पर अपनी टीम को जीत दिलाई है। इस टीम में भारत की तीन महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस टीम में सबसे ज्यादा भारतीय महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

भारत के अलावा अलावा दक्षिण अफ्रीका के दो और श्रीलंका के एक, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और पाकिस्तान से एक-एक खिलाड़ी को रखा गया हैं। भारतीय महिला टीम के स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना, विकेटकीपर ऋचा घोष और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को शामिल किया गया है। वहीं साउथ अफ्रीका के लौरा वोल्वार्ड्ट को टीम का कप्तान बनाया गया है।

किस देश के खिलाड़ियों को किया गया शामिल

वहीं साउथ अफ्रीका के मारिजान काप को भी इस टीम में जगह मिली है। श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू, पाकिस्तान की सादिया इकबाल, वेस्टइंडीज की हीली मैथ्यूज, न्यूजीलैंड की अमेलिया कर, इंग्लैंड की नेट सिवर-ब्रंट और आयरलैंड की ओर्ला प्रेंडरगास्ट को शामिल किया है।

भारतीय महिला वनडे टीम में स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को शामिल किया गया था। इन दोनों खिलाड़ियों को टी20 टीम में जगह मिली है। टी20 इंटरनेशनल में मंधाना ने 23 मैचों में 763 रन बनाये और महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी। मंधाना ने इस दौरान आठ अर्धशतक, 42.38 के प्रभावशाली औसत और 126.53 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 77 रन था।

ऋचा की विस्फोटक बल्लेबाजी ने उन्हें पिछले साल भारत के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में से एक बनाया। उन्होंने पिछले साल की शुरुआत में यूएई के खिलाफ 29 गेंदों में नाबाद 64 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने 21 मैचों में दो अर्धशतक के साथ 33.18 के औसत और 156.65 के स्ट्राइक रेट से 365 रन बनाए।

भारतीय टीम को 2024 में मिली सफलता में दीप्ति का योगदान काफी अहम रहा। उन्होंने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से 17.80 की औसत से 30 विकेट लेकर प्रभावित किया। उन्होंने इस दौरान महज 6.01 की इकॉनमी रेट से रन दिये। दीप्ति ने एशिया कप में नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ तीन-तीन विकेट भी झटके थे।

आईसीसी महिला साल की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम

लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), मारिजन काप, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, चामरी अट्टापट्टू, हेली मैथ्यूज, नेट सिवर-ब्रंट, अमेलिया केर, ओर्ला प्रेंडरगास्ट और सादिया इकबाल।

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित