इब्राहिम जदरान (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

अफगानिस्तान ने नए कप्तान का किया ऐलान, राशिद खान की जगह अब ये धाकड़ खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान

Ibrahim Zadran: अफगानिस्तान क्रिकेट ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। इब्राहिम जदरान को अफगानिस्तान की टी20 क्रिकेट का नया कप्तान बनाया गया है। राशिद खान की जगह उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

उज्जवल सिन्हा

Afghanistan New T20I Captain Ibrahim Zadran: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में क्वालीफाई नहीं करने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कड़ा फैसला लिया है। एसीबी ने गुरुवार को राशिद खान को कप्तानी से हटा दिया है। वहीं उनकी जगह इब्राहिम जदरान को कप्तान नियुक्त किया है। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले जदरान को कप्तान बनाया गया है। इसके साथ ही श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 टीम की घोषणा कर दी गई है।

इब्राहिम जदरान अफगानिस्तान के टी20आई क्रिकेट में उप कप्तान थे। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में पहले राउंड से बाहर होने के बाद टीम ने बड़े बदलाव किए हैं। टीम में यह बदलाव लॉन्ग-टर्म स्ट्रेटेजिक योजना और हाल ही में नए हेड कोच की नियुक्ति के साथ मिलकर किया गया है। अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन टी20आई सीरीज 13, 15 और 17 मार्च को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि वनडे मैच 20, 22 और 25 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

चीफ सिलेक्टर ने जदरान को कप्तान बनाते हुए क्या कहा?

ACB के चीफ सिलेक्टर अहमद शाह सुलेमानखिल ने कहा, "टी20 कप्तान के रूप में राशिद खान का कार्यकाल टीम के लिए बहुत सफल रहा। खासकर 2024 के T20 वर्ल्ड कप में टीम का शानदार प्रदर्शन, जहां हम सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। टीम मैनेजमेंट में हाल के बदलावों के मद्देनजर और रणनीतिक दृष्टिकोण के तहत हमने नेतृत्व परिवर्तन का यह निर्णय लिया।"

उन्होंने आगे कहा, "इब्राहिम ज़दरान, जो राशिद खान के डिप्टी रह चुके हैं, अब इस फॉर्मेट में अफ़गानिस्तान के रेगुलर कप्तान की भूमिका निभाएंगे। हम राशिद खान के कीमती योगदान के लिए उनका दिल से शुक्रिया अदा करते हैं और इब्राहिम ज़दरान को इस नई भूमिका में हर सफलता की कामना करते हैं।"

इन खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20आई और वनडे दोनों टीमों में कई बदलाव किए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजल हक फारूकी, ऑलराउंडर गुलबदीन नायब और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद इशाक को टीम से बाहर कर दिया है। ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा थे। इसके साथ ही इस सीरीज के लिए टीम में नए नामों की भी एंट्री हुई है।

कुछ नए नामों को मिला मौका

विकेटकीपर-बल्लेबाज नूर रहमान, बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर शराफुद्दीन अशरफ और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फरीद अहमद को टी20आई टीम में शामिल किया गया है। वहीं वनडे टीम में फरीद अहमद मलिक की वापसी हुई है, जबकि तेज गेंदबाज जिया उर रहमान शरीफी को पहली बार वनडे टीम में चुना गया है। इसके साथ ही अफगानिस्तान के लिए रिचर्ड पायबस का यह पहला असाइनमेंट होगा। अब देखना है कि अफगानिस्तान टीम टी20 और वनडे में कैसा प्रदर्शन करती है।

श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की टी20 टीम

इब्राहिम जदरान (C), रहमानुल्लाह गुरबाज (WK), नूर रहमान (WK), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अज़मतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, शराफ़ुद्दीन अशरफ, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी, फ़रीद अहमद मलिक और अब्दुल्ला अहमदज़ई। रिज़र्व: नांग्याल खरोटी, बिलाल सामी और एजाज अहमदज़ई।

अफगानिस्तान की वनडे टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (C), रहमत शाह (VC), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (WK), इकराम अलीखिल (WK), इब्राहिम ज़दरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, AM ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी, फ़रीद अहमद मलिक और बिलाल समी।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?