फोटो- सोशल मीडिया 
क्रिकेट

बैडमिंटन कोच पर मुंबई में खौफनाक हमला, हफ्ता वसूली से इनकार बना कारण

Attack on Badminton Coach: कथित तौर पर यह हमला इसलिए किया गया, क्योंकि कोच ने हर हफ्ते 1000 रुपए की हफ्ता वसूली देने से इनकार कर दिया था। घायल कोच की पहचान प्रफुल्ल घाटविसावे के रूप में हुई है।

संजय सिंह बिष्ट

Badminton Coach Attack News: मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। ये मामला एक बैडमिंटन कोच को लेकर है। जहां पर तीन युवकों के द्वारा उस पर जानलेवा हमला हुआ। मुबंई के बैडमिंटन कोच प्रफुल्ल घासविसावे पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। ये हमला चेंबुर इलाके में किया गया। तीन युवकों द्वारा कोच पर जानलेवा हमला करने का कारण हफ्ता वसूली है। जैसे ही कोच ने वसूली देने से मना किया तो कोच को तीन लोगों ने मारना शुरु कर दिया।

कथित तौर पर यह हमला इसलिए किया गया, क्योंकि कोच ने हर हफ्ते 1000 रुपए की हफ्ता वसूली देने से इनकार कर दिया था। घायल कोच की पहचान प्रफुल्ल घाटविसावे के रूप में हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह चौंकाने वाली घटना प्रबुद्धनगर इलाके में बाबासाहेब अंबेडकर एसआरए बिल्डिंग के पास घटी। कोच प्रफुल्ल घाटविसावे अपने घर के पास एक दोस्त से फोन पर बात कर रहे थे, तभी तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार की रात हुई थी।

बीयर की बोतल से किया गया वार

आरोपियों ने खुद को "सनी गैंग" से बताया और कोच घाटविसावे से उनके दोस्त की बहन के मकान किराए में से हर हफ्ते 1000 रुपए देने की मांग की। जब उन्होंने भुगतान करने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि झड़प के दौरान एक आरोपी सनी मधुकर भोसले ने बीयर की बोतल का टूटा हुआ टुकड़ा निकाला और कोच घाटविसावे के पेट पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल कोच घाटविसावे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बैडमिंटन कोच की हालत गंभीर बताई गई है।

इस बीच, वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। सनी मधुकर भोसले के अलावा अन्य दो आरोपियों में सनी रामदास बुचुडे और विकास खेत्रे शामिल हैं। इस हमले के सिलसिले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 307 (हत्या की कोशिश), 386 (जबरन वसूली) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मुंबई पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

एजेंसी इनपुट के साथ

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना