टेम्बा बावुमा और पैट कमिंस (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WTC Final 2025: खिताबी मुकाबले के लिए तैयार ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका, जानिए कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

11 से 15 जून तक ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आइए इससे पहले दोनों टीमों के टेस्ट फॉर्मेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में जान लेते हैं।

संजय सिंह बिष्ट

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये महामुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में 11 से 15 जून तक खेला जाएगा। वहीं, 16 जून को रिजर्व डे रखा गया है। ऐसे में दोनों टीमें महामुकाबले के तैयार हो चुकी हैं। इस मैच में कई नए रिकॉर्ड्स बनने की उम्मीद है। फिलहाल लॉर्ड्स की पिच पर काफी कुछ निर्भर करने वाला है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इससे पहले टीम इंडिया के हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। अब एक बार फिर से वो WTC के खिताब को अपने नाम करना चाहती है। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीकी टीम इस खिताब का लंबे वक्त से इंतजार कर रही है। कुल मिलाकर ये मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों को पूराना टेस्ट नेशन माना जाता है। इन दोनों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला साल 1902 में खेला गया था। इन दोनों के बीच अब तक कुल 101 टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान 54 बार ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला अपने नाम किया है। जबकि 26 बार साउथ अफ्रीका जीतने में कामयाब हो पाई है। वहीं, 21 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। ओवरऑल टेस्ट मुकाबले के हेड टू हेड रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका के उपर भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन पिछले 10 मुकाबलों में इसका उल्टा हुआ है। यहां पर साउथ अफ्रीका टीम की ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ी है। बीते 10 मुकाबलों के दौरान 5 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका, जबकि चार मैचों में ऑस्ट्रेलिया जीती है। वहीं, 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है।

साउथ अफ्रीका ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच के लिए साथउ अफ्रीका की टीम ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टेम्बा बावुमा की अगुवाई में कुछ खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीकी टीम में वापसी की है। इसमें वियान और ट्रिस्टन स्टब्स का नाम शामिल है।वहीं, रयान रिकेल्टन भी इस महामुकाबले के लिए टीम में जगह बनाने में सफल हुए। तेज गेंदबाजी में कगिसो रबाडा व लुंगी एनगिडी को मौका मिला है। वहीं, मार्कों यानसन हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए दिखाई देंगे। साउथ अफ्रीका की टीम में केशव महाराज स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे। साउथ अफ्रीका ने WTC Final के लिए किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, खिताबी मुकाबले में बावुमा के ये 11 दिखाएंगे दम

WTC फाइनल में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रयान रिकल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड

उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीन स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथल लियोन, मैट कुहनेमन, ट्रैवलिंग रिजर्व, ब्रेंडन डॉगेट।

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद