हैरी ब्रूक (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IND vs ENG: खिताब जीतने के लिए ‘परफेक्ट खेल’ जरूरी नहीं, भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले हैरी ब्रूक का बड़ा बयान

T20 World Cup: इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि टी20 विश्व कप जीतने के लिए परफेक्ट खेल जरूरी नहीं। टीम की एकता, आत्मविश्वास और दबाव में शांत रहना सेमीफाइनल तक पहुंचने की वजह।

उज्जवल सिन्हा

England vs India, 2nd Semi-Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और भारत के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड की टीम पूरी तैयारी कर ली है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि उनकी टीम को खिताब जीतने के लिए परफेक्ट खेल दिखाने की जरूरत नहीं है।

हैरी ब्रूक ने टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से पहले बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनकी टीम को खिताब जीतने के लिए ‘परफेक्ट खेल’ दिखाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि एकता, आत्मविश्वास और दबाव में शांत रहने की क्षमता ही इंग्लैंड को सेमीफाइनल तक लेकर आई है। बस हम इस पर ही अच्छे से काम करेंगे।

परफेक्ट गेम की जरूरत नहीं

इंग्लैंड का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल में दो बार की चैंपियन भारतीय टीम से होगा। दोनों ही टीमें अब तक टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं, लेकिन महत्वपूर्ण मौकों पर जीत दर्ज करते हुए अंतिम चार में पहुंची हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या भारत को उसकी सरजमीं पर हराने के लिए इंग्लैंड को अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा, ब्रूक ने साफ कहा, “नहीं, मुझे नहीं लगता कि यह टूर्नामेंट जीतने के लिए परफेक्ट गेम की जरूरत है।”

इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित

उन्होंने आगे कहा कि अब तक हम परफेक्ट मैच नहीं खेल पाए हैं, लेकिन इसके बावजूद हमने अच्छी जीत दर्ज की है। हमारी टीम की एकजुटता, आत्मविश्वास और दबाव की स्थिति में भी शांतचित्त रहने की क्षमता हमें यहां तक लेकर आई है। ब्रूक ने सेमीफाइनल के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा, “मेजबान टीम के खिलाफ इस ऐतिहासिक मैदान पर विश्व कप सेमीफाइनल खेलना हम में से अधिकांश खिलाड़ियों के लिए सपना सच होने जैसा है। हम सभी इस मुकाबले को लेकर बेहद रोमांचित हैं।”

इंग्लैंड के कप्तान ने भरोसा जताया कि उनकी टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। हम सकारात्मक मानसिकता के साथ उतरेंगे और अच्छी क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे। सेमीफाइनल मुकाबले में जहां भारत घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा, वहीं इंग्लैंड दबाव झेलने की अपनी क्षमता और टीम संतुलन पर भरोसा करेगा। दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

Weather Alert: आज UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 Kmph तक चलेंगी तेज हवाएं

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video