हरमनप्रीत कौर (सौजन्य-एक्स आईसीसी) 
क्रिकेट

Women's T20 World Cup: पहली हार से निराश हरमनप्रीत कौर, अब पाकिस्तान के खिलाफ करेगी टीम को तैयार

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम की शुरूआत काफी खराब रही। टी20 के पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा, जहां टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 58 रन से हरा दिया।

प्रिया जैस

दुबई: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम की शुरूआत काफी खराब रही। टी20 के पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए सबस ज्यादा 15 रन भले ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बनाए हो, लेकिन न्यूजीलैंड को हराने के लिए सिर्फ कप्तान का अच्छा खेलना काफी नहीं था।

शुक्रवार को हार के साथ शुरूआत करने पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हार पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। भारतीय टीम को 161 रन का लक्ष्य मिला था, जो वे प्राप्त करने में असफल रही। भारतीय टीम केवल 19 ओवर में हीं 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।

धीमी पिच पर रन बनाना मुश्किल

हरमनप्रीत ने मैच के बाद प्राइज सेरेमनी के बाद कहा, ‘‘हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला। आगे बढ़ते हुए हम जानते हैं कि हर मैच महत्वपूर्ण है। '' हरमनप्रीत इस बात से सहमत नहीं थीं कि धीमी पिच पर 161 रन का लक्ष्य मुश्किल था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने कई बार 160-170 रन के लक्ष्य का पीछा किया है। हम इस लक्ष्य को बनाने की उम्मीद कर रहे थे। हम जानते थे कि किसी को बल्लेबाजी करनी होगी, लेकिन हम लगातार विकेट खोते रहे। ''

पाकिस्तान के खिलाफ अगला मैच

भारतीय टीम का अगला मुकाबला अब रविवार को पाकिस्तान से होने वाला है और अपनी पहली हार के बाद हरमनप्रीत को लगता है कि उनकी टीम अपने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि यह ग्रुप बेहतर करने में सक्षम है। यह वैसी शुरुआत नहीं थी जिसकी हम उम्मीद कर रहे थे। लेकिन हमें यहां से आगे बढ़ना होगा। ''

प्लेयर ऑफ द मैच

भारत के खिलाफ मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच रही न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने कहा, ‘‘मुझे अपनी इस टीम पर वास्तव में गर्व है। लोग हमारे हाल के परिणामों के बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन भारत जैसी विश्व स्तरीय टीम के खिलाफ़ खेलना और ऐसा प्रदर्शन करना, मैं बहुत खुश हूं। ''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई