स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच बीते सोमवार को मुकाबला खेला गया। जहां मुंबई ने 8 विकेट से एक तरफा जीत दर्ज की। इस मैच में मुंबई की टीम ने पहले से ही अपनी पकड़ बना रखी थी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ये मुंबई सी आईपीएल के 18वें सीजन की पहली जीत है। इस जीत के बाद कप्तान काफी खुश नजर आए। इतना ही नहीं उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया भी उनके साथ दिखाई दीं।
दरअसल, नताशा स्टेनकोविक के तलाक के बाद हार्दिक पांड्या का नाम जैस्मिन वालिया के साथ जुड़ रहा है। कई लोगों का सामना है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। वहीं, जैस्मिन अक्सर क्रिकेट स्टेडियम में पांड्या को सपोर्ट करते हुए भी दिखाई दे चुकी हैं। लेकिन, अब उन्होंने हार्दिक के साथ मुंबई इंडियंस की टीम बस में भी सवारी की है।
वैसे तो सभी को ये ही पता है कि टीम की बस में केवल खिलाड़ी ही सफर करते हैं। लेकिन, इस बार कुछ अलग देखने मिला है। बीते सोमवार को हुए मुकाबले के बाद जब खिलाड़ियों के वापस होटल जाने का समय आया तब देखने मिला कि जैस्मिन मुंबई की टीम बस में सवार हो रही हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर जैस्मीन का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैस्मिन वालिया के अलावा दूसरी लड़कियां भी सवार होती दिखाई दी हैं। जिसके बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। कई लोग तो ये भी कहने लगे हैं कि वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ टीम बस में लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं।
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान जैस्मिन वालिया स्टैंड्स में देखी गई थीं, इस दौरान कई फैंस ने दावा किया था कि उन्होंने हार्दिक पांड्या को फ्लाइंग किस दिया था। साथ ही दोनों की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिसमें उनकी ग्रीस ट्रिप की झलक भी शामिल थी, जिसके बाद कयास लगाए गए थे कि दोनों साथ में छुट्टियां मनाने गए हैं।