रियान पराग और शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने जीता टॉस, गुजरात को दिया गेंदबाजी का न्योता, देखें प्लेइंग XI

GT vs RR IPL Qualifier 2 Playing XI: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हैं। टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

संजय सिंह बिष्ट

GT vs RR IPL Qualifier 2 Toss Update: आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। राजस्थान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि गुजरात टाइटंस ने एक परिवर्तन के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है।

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी। वहीं हारने वाली टीम का आईपीएल 2026 में सफर खत्म हो जाएगा। इस मैच की विजेता टीम 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।

फाइनल में जगह बनाने की जंग

इस मुकाबले की अहमियत काफी ज्यादा है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। क्वालीफायर-2 जीतने वाली टीम 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खिताबी मुकाबला खेलेगी। आरसीबी पहले ही पहला क्वालीफायर जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

दोनों टीमों का अब तक का सफर

राजस्थान रॉयल्स ने लीग चरण में 16 अंक हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाई थी। टीम ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर शानदार अंदाज में क्वालीफायर-2 में एंट्री की। उस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बनाकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया था। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने लीग स्टेज का अंत 18 अंकों के साथ शीर्ष-2 में किया था। हालांकि पहले क्वालीफायर में टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रन से हार झेलनी पड़ी। उस मैच में रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में 93 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। अब गुजरात के पास फाइनल में पहुंचने का यह आखिरी मौका है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण